सेहत
Abhay Sharma | Jun 16, 2025, 10:40 AM IST
1.रागी

रागी कैल्शियम से भरपूर होता है और इसमें मिलने वाला कैल्शियम शरीर आसानी से अवशोषित होता है, खासतौर से तब जब इसका सेवन अंकुरित करके किया जाता है. रोज सुबह रागी का दलिया या रोटी खाने से एक महीने में ही हड्डियों की मजबूती में सुधार देखने को मिलेगा.
2.मोरिंगा

मोरिंगा में कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मिलता है, इसके अलावा इसमें विटामिन K होता है, जो कैल्शियम को हड्डियों में बांधने का काम करता है. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक सहजन की सब्जी या इसकी पत्तियों का पाउडर दाल में मिलाकर खाने से हड्डियों में थकान और पैरों में दर्द कम होता है.
3.राजगिरा (रामदाना)

राजगिरा (रामदाना) में कैल्शियम, मैग्नीशियम और लाइसिन नामक अमीनो एसिड होता है, जो हड्डियों में कैल्शियम को बनाए रखने में मददगार है, एक्सपर्ट्स के मुताबिक राजगिरा लड्डू या इसका दलिया घी के साथ लेने से जोड़ दर्द और सूजन में भी राहत मिल सकती है.
4.तिल

दूध से ज्यादा कैल्शियम एक चम्मच तिल में होता है. इसमें मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो कैल्शियम को शरीर में अच्छे से अवशोषित करने में मदद करते हैं. बता दें कि रोजाना तिल को भूनकर या चटनी में शामिल कर लेने से हड्डियों की सेहत में सुधार आता है.
5.गोंद

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक गोंद में प्रोटीन, कैल्शियम और कोलेजन बढ़ाने वाले तत्व होते हैं, जो हड्डियों को लचीला और मजबूत बनाने में मदद करते हैं. गर्भावस्था के बाद या मेनोपॉज के समय गोंद का सेवन करने से हड्डियों की कमजोरी और जॉइंट स्टिफनेस को कम किया जा सकता है.