Advertisement

दांत साफ करने के लिए कभी न करें इन चीजों का इस्तेमाल, हो सकते हैं गंभीर नुकसान

Dental Care: दांतों को सही तरीके से साफ न करने से दांत और सांस से जुड़ी समस्या को बढ़ा सकता है.ऐसे में दांतों की सफाई बहुत जरूरी होती है. कई हम दातो को साफ करने के लिए कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल कर लेते है दांतों और मसूड़ों को खराब कर सकता है. आइए यहां जानते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं.

आदित्य कटारिया | Jun 19, 2025, 09:44 PM IST

1.नींबू

नींबू
1

दांतों को कभी भी सीधे नींबू से साफ नहीं करना चाहिए. इसमें साइट्रिक एसिड होता है, जो दांतों के इनेमल को खराब कर देता है और दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है.

Advertisement

2.चारकोल

चारकोल
2

चारकोल से दांत साफ करने से भी बचना चाहिए. यह दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचाता है, जिससे दांतों की प्रोटेक्टिव परत कमजोर हो जाती है.

3.सख्त ब्रिसल वाला टूथब्रश

सख्त ब्रिसल वाला टूथब्रश
3

अपने दांतों को साफ करने के लिए सख्त ब्रिसल वाले टूथब्रश का इस्तेमाल न करें. इससे दांतों और मसूड़ों की सतह को नुकसान पहुंच सकता है.

4.बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा
4

बेकिंग सोडा से दांत साफ करने से दांतों पर बुरा असर पड़ता है. इसके इस्तेमाल से इनेमल को नुकसान पहुंच सकता है और दांत खराब हो सकते हैं.
 

5.सिरका

सिरका
5

सिरका दांतों के लिए बहुत हानिकारक होता है. सिरका ज्यादा एसिडिक होता है जो दांतों की सतह को नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए.  

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement