Advertisement

Diabetes Diet: सुबह उठते ही ये चीजें खाएं मधुमेह रोगी, फास्टिंग ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

Diabetes Diet: डायबिटीज कंट्रोल में रखने के लिए खानपान का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी है, क्योंकि खानपान में लापरवाही के कारण शुगर लेवल बढ़ सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हे सुबह खाने से फास्टिंग ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगा...

Abhay Sharma | Jun 05, 2025, 01:57 PM IST

1.करी पत्ता 

करी पत्ता 
1

सुबह उठते ही खाली पेट 10 करी पत्ता चबाकर खाना चाहिए, क्योंकि करी पत्ता फास्टिंग ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है. यह डायबिटीज के मरीज के लिए बहुत असरदार है, आप चाहें तो करी पत्ता का जूस भी पी सकते हैं. 

Advertisement

2.दालचीनी

दालचीनी
2

शुगर के मरीज को सुबह खाली पेट 1 चुटकी दालचीनी और थोड़ा नींबू डालकर 1 गिलास पानी पीने से फायदा होगा, इससे ब्लड शुगर कंट्रोल करना आसान हो जाता है और डायबिटीज का जोखिम कम होता है.

3.मेथी और जीरा

मेथी और जीरा
3

शुगर के मरीज मेथी का पानी भी पी सकते हैं, इन्हें बदल-बदल कर पी सकतें हैं. बता दें कि जीरा का पानी भी डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है, इसके सेवन से फास्टिंग शुगर को कम करने में आसानी होता है. 

4.आंवला

आंवला
4

मधुमेह के रोगी 100 मिलीलीटर पानी में करीब 30 मिलीलीटर आंवला का जूस या नींबू का जूस में एक बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पी सकते हैं, इससे शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. 

5.प्रोटीन और फाइबर 

प्रोटीन और फाइबर 
5

इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों को सुबह के नाश्ते में प्रोटीन और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए, इसमें अंडा, दही, फल, या साबुत अनाज शामिल है. इससे आपका शुगर काबू में रहेगा.  

Advertisement
Advertisement
Advertisement