Advertisement

30 की उम्र के बाद पुरुषों को ये 5 टेस्ट जरूर करवाने चाहिए

Health Checkups For Men: 30 की उम्र पार करने के बाद पुरुषों को कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है. आज हम आपको कुछ ऐसे टेस्ट के बारे में बताएंगे जो पुरुषों को जरूर करवाने चाहिए ताकि समय रहते बीमारी का पता चल लगाया जा सके.

आदित्य कटारिया | Jun 13, 2025, 12:02 PM IST

1.ब्लड प्रेशर टेस्ट

ब्लड प्रेशर टेस्ट
1

पुरुषों को हर महीने में अपना  ब्लड प्रेशर टेस्ट जरूर करवाना चाहिए. 30 के बाद अक्सर शरीर में ब्लड प्रेशर  बढ़ जाता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है.

Advertisement

2.कोलेस्ट्रॉल का टेस्ट

कोलेस्ट्रॉल का टेस्ट
2

30 की उम्र के बाद पुरुषों को कोलेस्ट्रॉल की जांच करानी चाहिए. कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से धमनियों में प्लाक जम जाता है, जिससे हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है.

3.ब्लड शुगर टेस्ट

ब्लड शुगर टेस्ट
3

30 की उम्र के बाद डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में पुरुषों को अपना ब्लड शुगर टेस्ट जरूर करवा लेना चाहिए. इससे आपको प्री-डायबिटीज का पता लगाने में मदद मिलेगी और आप इसे सही तरीके से मैनेज कर पाएंगे.

4.लिवर फंक्शन टेस्ट 

लिवर फंक्शन टेस्ट 
4

आजकल की खराब लाइफस्टाइल का असर लिवर पर पड़ सकता है. ऐसे में पुरुषों को 30 के बाद लिवर फंक्शन टेस्ट करवा लेना चाहिए. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

5.थायराइड फंक्शन टेस्ट

थायराइड फंक्शन टेस्ट
5

थायरॉइड हार्मोन शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. अक्सर कई लोगों को 30 के बाद थायरॉइड की समस्या होने लगती है. ऐसे में थायरॉइड ठीक से काम कर रहा है या नहीं इसका पता लगाने के लिए थायरॉइड फंक्शन टेस्ट करवाना चाहिए.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement