सेहत
Abhay Sharma | Jun 15, 2025, 08:43 AM IST
1.जामुन

एंटीआक्सीडेंट से भरपूर जामुन का गूदा और बीज दोनों ही किडनी पर होने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करते हैं. यह सूजन के कारण किडनी के टिश्यूज को होने वाले नुकसान से बचाता है. ये मेटाबॉलिज्म काे बेहतर बनाता है, जिससे लिवर पर बोझ भी कम होता है.
2.अनार

रोजाना एक अनार खा लिया जाए तो इससे किडनी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक डायलिसिस करवा रहे मरीजों को अनार का सेवन जरूर करना चाहिए. यह लिवर की भी सफाई करता है.
3.पपीता

पपीता लिवर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद 'पपेन' नाम का एक खास एंजाइम खाने में मौजूद प्रोटीन को पचाने में मदद करता है. इससे लिवर पर पड़ने वाला बोझ कम हो जाता है और लिवर हेल्दी रहता है.
4.क्रैनबेरी

क्रैनबेरी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) को रोकने में फायदेमंद है, जो किडनी पर बुरा असर डालता है. इतना ही नहीं क्रैनबेरी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स किडनी को इंफेक्शन से बचाते हैं और किडनी की सफाई करने में मदद करते हैं.
5.संतरा

संतरे में विटामिन सी और पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है और ये सभी किडनी को सही तरीके से काम करने में मदद करतें हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसे खाने से किडनी में जमा टॉक्सिन्स भी बाहर निकल जाता है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.