सेहत
आदित्य कटारिया | Jul 10, 2025, 02:41 PM IST
1.शिटाके मशरूम

शिताके मशरूम अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है. ये मशरूम इम्यूनिटी बढ़ाने में बहुत मदद करते हैं. ये कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करते हैं.
2.ऑयस्टर मशरूम

ऑयस्टर मशरूम अपने हल्के स्वाद के लिए फेमस हैं. ये पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं.
3.बटन मशरूम

बटन मशरूम खाने के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं. ये मशरूम विटामिन बी और सेलेनियम जैसे खनिजों से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं.
4.क्रेमिनी मशरूम

क्रेमिनी मशरूम विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है. इनमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो आपको कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं.
5.मैटेक मशरूम

माइटेक मशरूम स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. ये अपने इम्यून-बूस्टिंग गुणों के लिए जाने जाते हैं और डायबिटीज समेत कई बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.