Advertisement

Diabetes Control Remedy:दवा भी कम नहीं कर पा रही डायबिटीज में ब्लड शुगर? तो समझ लें आप रोज कर रहे हैं ये 5 गलतियां

डायबिटीज में अगर दवा भी आपके ब्लड शुगर को कम नहीं कर पा रही तो समझ लें आप कहीं न कहीं कुछ चूक कर रहे हैं.

ऋतु सिंह | Jul 16, 2025, 10:08 AM IST

1.आंख और किडनी पर होता है असर

आंख और किडनी पर होता है असर
1

यदि डायबिटीज रोगी अपने ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रण में नहीं रखते हैं उनकों आंखों और किडनी जैसे कई अंगों को नुकसान होने लगता है. इसलिए ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रण में रखने के लिए खान-पान और आदतों पर ध्यान देना ज़रूरी है. चलिए जानें कि क्यों शुगर का स्तर ब्लड में बढ़ने लगता है.
 

Advertisement

2.हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजे लेना

हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजे लेना
2

अगर आप अपनी डाइट में हाई रफेज वाली सब्ज़ियां और फल नहीं लेते या  ऐसी चीजें लेते हैं जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा है तो आपका शुगर बढ़ना तय है. डायबिटीज में ऐसी चीजें ली जाएं जिसमें कैलोरी कम हो और फाइबर ज्यादा हो तो शुगर का बढ़ना रूक सकता है.
 
 

3.फिजिकली एक्टिव न रहना

फिजिकली एक्टिव न रहना
3

डायबिटीज में अगर फिजिकली एक्टिव नहीं होंगे तो आपका ब्लड शुगर कभी कम नहीं होगा. इसलिए हफ़्ते में कम से कम 5 दिन कोई न कोई ऐसी एक्सरसाइज करें जो आपको थका दे. यानी कार्डियो एक्सरसाइज. इसके अलावा, रोज़ाना 30 मिनट टहलना भी ज़रूरी है. अपने वज़न को नियंत्रित भी रहेगा और डायबिटीज भी नहीं बिगड़ेगी.

4.बहुत ज्यादा बीयर या अल्कोहल लेना

बहुत ज्यादा बीयर या अल्कोहल लेना
4

डायबिटीज रोगियों के लिए किसी भी तरह का अल्कोहल शुगर को बढ़ने का काम करता है. खासकर अगर आप बीयर पीते हैं तो ये और भी खतरे की बात होगी. इसलिए डायबिटीज में शराब और धूम्रपान से भी बचना चाहिए, क्योंकि इससे डायबिटीज से संबंधित हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है. 
 

5.प्रोसेस्ड फ़ूड ज्यादा लेना

प्रोसेस्ड फ़ूड ज्यादा लेना
5

फास्ट फ़ूड और प्रोसेस्ड फूड डायबिटीज रोगियों के दुश्मन हैं. इनसे पूरी तरह बचना ही बेहतर है. डायबिटीज में इसे बिलकुल भी न खाएं.
 

6.नियमित रूप से दवाइयां न लेना

नियमित रूप से दवाइयां न लेना
6

डॉक्टर द्वारा निर्धारित डायबिटीज की दवाएं अगर आप स्किप करते हैं या अलग-अलग समय पर लेते हैं तो भी आपका शुगर लेवल हाई रहेगा. इसलिए दवा या इंसुलिन इंजेक्शन सही समय पर और सही खुराक में लेना महत्वपूर्ण है.
 

7.ब्लड शुगर के स्तर की निगरानी

ब्लड शुगर के स्तर की निगरानी
7

डायबिटीज रोगियों को नियमित रूप से अपने ब्लड शुगर के स्तर की निगरानी करनी चाहिए, साथ ही अपने रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल की भी जाँच करनी चाहिए. डायबिटीज से सबसे ज़्यादा प्रभावित होने वाले अंगों, आँखों, गुर्दे और पैरों की नियमित जाँच करवानी चाहिए.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.   

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement