Advertisement

Yuzu Oil Benefits: तनाव से लेकर गठिया तक, इन 5 बीमारियों का रामबाण इलाज है युजू का तेल

Yuzu Oil Benefits: युजू पीले रंग के संतरे या बड़े आकार के नींबू जैसा दिखने वाला एक खट्टा फल है, भारत में यह फल उतना लोकप्रिय तो नहीं है, पर इसका तेल कई लोग इस्तेमाल करते हैं. यह तनाव से लेकर गठिया के दर्द तक को ठीक करने में मदद करता है.

Abhay Sharma | May 15, 2025, 11:34 AM IST

1.युजू का तेल

युजू का तेल
1

बता दें कि युजू एक एसेंशियल ऑयल है, जिसे युजू फल के छिलके को पीसकर निकाला जाता है और इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और लिमोनीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में फायदेमंद है. जानें इसके फायदे... 

Advertisement

2.तनाव करे कम

तनाव करे कम
2

यह तेल तनाव हार्मोन का स्तर घटाता है और केवल 10 मिनट इसकी खुशबू लेने से मूड अच्छा होता है, चिंता कम होती है.
इसकी सुगंध रात में अच्छी नींद लेने में मदद करती है. इसके लिए सोने से पहले इसे डिफ्यूज़र या तकिए पर स्प्रे कर सकते हैं. 

3.गठिया की समस्या में फायदेमंद

गठिया की समस्या में फायदेमंद
3

युजू ऑयल में लिमोनीन और हेस्परिडिन जैसे तत्व होते हैं, जो सूजन को कम करने और गठिया, मांसपेशियों में दर्द या त्वचा की जलन जैसी समस्याओं में फायदेमंद होता है. आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. 

4.फ्लू, एलर्जी और खांसी में फायदेमंद   

फ्लू, एलर्जी और खांसी में फायदेमंद   
4

युजू ऑयल की भाप लेने से जुकाम, एलर्जी या फ्लू में राहत मिल सकती है. इसके अलावा यह नाक खोलने, गले को आराम देने और खांसी कम करने में मददगार है. इसे कमरे में डिफ्यूज किया जा सकता है.

5.इसके अलावा यह भी हैं फायदे

इसके अलावा यह भी हैं फायदे
5

युजू ऑयल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है. यह कोलेजन को बढ़ाता है, जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं. इससे पीरियड्स के दौरान ऐंठन और सूजन कम होता है. इससे गर्म सेंक या हल्की मालिश की जा सकती है. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement