सेहत
Aman Maheshwari | Aug 12, 2025, 07:10 AM IST
1.यूरिक एसिड का इलाज

आप हाई यूरिक एसिड की समस्या से जूझ रहे हैं तो नीम के पत्तों का इस्तेमाल कर इसे कम कर सकते हैं. नीम की पत्तियों का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं.
2.नीम के पत्तों का पानी

आप नीम की पत्तियों का पानी तैयार करके इसे पी सकते हैं. नीम की पत्तियों का पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन पदार्थ बाहर निकल जाते हैं.
3.कैसे करें इस्तेमाल

नीम की पत्तियों का पानी तैयार करने के लिए 8-10 पत्तियों को लेकर अच्छे से धो लें. एक बर्तन में एक गिलास पानी उबालें और इसमें नीम की पत्तियों को उबाल लें. इसे ठंडा करके छानकर पिएं.
4.नीम के पत्तों का पाउडर

नीम के पत्तों को सुखाकर इसका पाउडर बना लें. इन्हें सुखाकर पीस लें और अच्छे से स्टोर करके रख लें.
5.कैसे करें इस्तेमाल

एक डिब्बे में नीम की पत्तियों का पाउडर बनाकर स्टोर करके रख लें. रोजाना एक चम्मच पाउडर का गुनगुने पानी के साथ सेवन करें. इससे आपको फायदा मिलेगा.
6.नीम के पत्तों की चटनी

आप नीम की पत्तियों की चटनी बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं. ऐसा करने से यूरिक एसिड के स्तर को कम कर सकते हैं.
7.कैसे करें इस्तेमाल

नीम की पत्तियों के साथ ही अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और नींबू के रस का इस्तेमाल कर स्वादिष्ट चटनी बना सकते हैं. इसका सेवन आप खाने के साथ कर सकते हैं.