सेहत
Aman Maheshwari | Jul 12, 2025, 07:40 AM IST
1.मेथी दाना

एक चम्मच मेथी के दानों को आधे कप पानी में गर्म करें. इन्हें उबालने के बाद छानकर पिएं. इससे यूरिक एसिड को कम कर सकते हैं.
2.अदरक

अदरक के एक छोटे से टूकड़े को कद्दूकस कर लें और इसका सेवन करें. अदरक की चाय बनाकर भी आप पी सकते हैं. यह यूरिक एसिड को कम करेगा.
3.फ्रूट जूस से दूरी

पैक्ड फ्रूट जूस और फलों के रस से आपको दूरी बनानी चाहिए. यह शरीर में फ्रक्टोज की मात्रा को बढ़ाते हैं. इससे यूरिक एसिड लेवल बढ़ सकता है. इसकी बजाय ताजे फल खाएं.
4.लहसुन

यूरिक एसिड को कम करने के लिए लहसुन का सेवन करना लाभकारी होता है. आप लहसुन का सेवन जोड़ों के दर्द में आराम के लिए कर सकते हैं.
5.अरंडी का तेल

दर्द को दूर करने के लिए अरंडी का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं. आप अरंडी के तेल से मालिश करके यूरिक एसिड लेवल को कम कर सकते हैं.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.