Advertisement

High Uric Acid: यूरिक एसिड लेवल कम करने के लिए इन 7 बातों का रखें ध्यान, हफ्तेभर में दिखने लगेगा फायदा

यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाने के कारण व्यक्ति परेशान हो जाता है. इसके कारण जोड़ो में दर्द और सूजन की शिकायत होती है. आप यूरिक एसिड लेवल कंट्रोल करने के लिए इन टिप्स को अपनाएं.

Aman Maheshwari | Jul 19, 2025, 07:20 AM IST

1.हाई यूरिक एसिड के लक्षण

हाई यूरिक एसिड के लक्षण
1

लोगों को हाई यूरिक एसिड की समस्या के कारण गठिया, किडनी स्टोन, जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है. यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर थकान और कमजोरी भी हो सकती है.

Advertisement

2.प्यूरीन वाले फूड्स कम खाएं

प्यूरीन वाले फूड्स कम खाएं
2

हाई प्यूरीन फूड्स का सेवन करने के कारण यूरिक एसिड बढ़ता है. रेड मीट, शेलफिश, मछलियां और कई दालें हाई प्यूरीन वाली होती हैं. इनका सेवन कम करना चाहिए.

3.वजन कम करें

वजन कम करें
3

बढ़ते वजन के कारण शरीर में यूरिक एसिड का प्रोडक्शन बढ़ सकता है. वजन कम करने से यूरिक एसिड के लेवल को भी कम कर सकते हैं.

4.खूब पानी पिएं

खूब पानी पिएं
4

शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए खूब पानी पीना चाहिए. पानी पीने से यूरिक एसिड पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाता है. आप नींबू पानी भी पी सकते हैं.

5.चेरी और बेरीज

चेरी और बेरीज
5

यूरिक एसिड को कम करने के लिए एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर चेरी और बेरीज खा सकते हैं.

6.शराब का सेवन न करें

शराब का सेवन न करें
6

शराब और बीयर पीने से शरीर में प्यूरीन की मात्रा बढ़ सकती है. ऐसे में आपको परेशानी हो सकती है. आपको शराब पीने से बचना चाहिए.

7.योग और एक्सरसाइज

योग और एक्सरसाइज
7

यूरिक एसिड के कारण जोड़ों में दर्द और सूजन हो रही है. तो आपको यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए योग और एक्सरसाइज करनी चाहिए.

8.हर्बल टी

हर्बल टी
8

यूरिक एसिड को कम करने के लिए आप गिलोय, त्रिफला, तुलसी और गुग्गुलु से हर्बल चाय बनाकर पी सकते हैं. आप यूरिक एसिड को इन उपायों से कम कर सकते हैं.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement