सेहत
Aman Maheshwari | May 17, 2025, 09:30 AM IST
1.नमक का अधिक सेवन

नमक में सोडियम होता है और आप इसका सेवन अधिक करते हैं तो यह बीपी को बढ़ा सकता है. आपको इसे कम मात्रा में खाना चाहिए.
2.मोटापा

बीपी बढ़ने का एक कारण मोटापा भी होता है. अगर वजन लगातार बढ़ रहा है तो हाई बीपी की समस्या हो सकती है.
3.धूम्रपान

सिगरेट बीड़ी पीने से नसें सकरी हो जाती है जिसका असर ब्लड फ्लो पर पड़ता है. ऐसे में धूम्रपान की वजह से भी हाई बीपी की समस्या हो सकती है.
4.स्ट्रेस

इन कारणों के अलावा तनाव लेना भी हाई बीपी का कारण हो सकता है. अगर आप तनाव में रहते हैं तो बीपी की शिकायत हो सकती है.
5.आनुवांशिक

घर-परिवार में किसी को हाई बीपी की समस्या है तो यह आपको भी हो सकती है. आनुवांशिक कारण भी इसके लिए जिम्मेदार है.
6.ऐसे कंट्रोल करें बीपी

आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करने के लिए नियमित व्यायाम करें, संतुलित आहार लें, तनाव से बचें, और धूम्रपान तथा शराब का सेवन छोड़ दें.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.