Advertisement

Fatty Liver ही नहीं, लिवर से जुड़ी हर समस्या होगी दूर, बस अपना लें ये आदतें

Liver Disease: बदलते समय के साथ आजकल लोगों की जीवनशैली और खानपान पूरी तरह से बदल चुका है, ऐसे में खराब खानपान और लाइफस्टइल से जुड़ी खराब आदतों के चलते लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही है.    

Abhay Sharma | Jun 14, 2025, 01:43 PM IST

1.ये आदतें दूर रखेंगी लिवर की बीमारी

ये आदतें दूर रखेंगी लिवर की बीमारी
1

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कुछ आदतें लिवर की बीमारी को दूर रखने में मदद करती हैं. इन आदतों को अपना लेंगे तो न केवल फैटी लिवर की समस्या दूर होगी, बल्कि लिवर से जुड़ी अन्य बीमारियों का जोखिम कम होगा.  

Advertisement

2.शराब से रहें दूर

शराब से रहें दूर
2

शराब हर तरीके से सेहत को नुकसान पहुंचाता है, इससे न केवल लिवर की बीमारी बढ़ती है बल्कि अन्य कई गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ता है. ऐसे में लिवर को हेल्दी रखने के लिए आज से शराब से दूरी बना लें. 

3.मेटाबॉलिक हेल्थ

मेटाबॉलिक हेल्थ
3

लिवर को हेल्दी रखने के लिए मेटाबॉलिक हेल्थ पर ध्यान देना जरूरी है, मेटाबॉलिक हेल्थ खराब होने से लिवर पर फैट जमा हो सकता है और इससे लिवर से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए मेटाबॉलिक हेल्थ पर खास ध्यान दें. 

4.धीरे-धीरे शुरू होती है बीमारी

धीरे-धीरे शुरू होती है बीमारी
4

एक्सपर्ट्स के मुताबिक लिवर से जुड़ी बीमारी धीरे-धीरे व्यक्ति को अपना शिकार बनाती है और इसकी शुरुआत सबसे पहले फैटी लिवर से होती है. बता दें कि लगातार फैट जमने की वजह से लिवर इंफ्लेमेशन हो सकता है, जिससे सूजन बढ़ती है. 

5.लिवर फेलियर तक का बन सकता है कारण 

लिवर फेलियर तक का बन सकता है कारण 
5

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह सूजन स्कारिंग या फाइब्रोसिस में बदल जाती है, जो धीरे-धीरे सिरोसिस तक पहुंच जाती है. इससे अंत में लिवर फेलियर हो सकता है.  

Advertisement
Advertisement
Advertisement