सेहत
आदित्य कटारिया | Jul 09, 2025, 09:17 AM IST
1.ज्यादा प्यास और बार-बार गला सूखना

अगर आपको जरूरत से ज्यादा प्यास लग रही है और आपका आपका गला बार-बार सूख रहा है तो ये ब्लड शुगर बढ़ने का संकेत हो सकता हैं.
2.वजन घटना

अगर आप बिना किसी खास डाइट या एक्सरसाइज के तेजी से वजन घट रहा हैं तो यह चिंता की बात है. कई मामलों में यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है.
3.बार-बार पेशाब आना

अगर आपको बार-बार पेशाब आ रहा है, खासकर रात में, तो इसे नजरअंदाज न करें. यह शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने का संकेत हो सकता है.
4.लगातार थकान और कमजोरी

अगर आपको पर्याप्त नींद लेने के बाद भी लगातार थकान और कमजोरी महसूस हो रही है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यह डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है.
5.धुंधला दिखना

आंखों की रोशनी का धुंधला होना या दृष्टि में बदलाव आना भी हाई ब्लड शुगर बढ़ने के कारण हो सकता है. इसे नजरअंदाज करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.