Advertisement

खाली पेट न खाएं ये 5 चीजें, वरना बिगड़ सकती है सेहत, होंगे ये गंभीर नुकसान

सुबह खाली पेट कई चीजों का सेवन करना अच्छा नहीं होता है. इससे गैस, एसिडिटी, अपच और पेट दर्द की शिकायत हो सकती है. आपको इन समस्याओं से बचे रहने के लिए इन चीजों का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए. 

Aman Maheshwari | Jun 13, 2025, 11:13 AM IST

1.चाय और कॉफी

चाय और कॉफी
1

सभी लोग चाय और कॉफी का सेवन अक्सर खाली पेट ही करते हैं. लेकिन इससे गैस, एसिडिटी और पेट में जलन हो सकती है. चाय और कॉफी पीने से पहले गुनगुना पानी या नींबू पानी पिएं.
 

Advertisement

2.खट्टे फल

खट्टे फल
2

खट्टे फलों में एसिड की मात्रा होती है जिसकी वजह से पेट में जलन होती है. आपको खाली पेट संतरा, नींबू, अंदूर आदि खट्टों को फलों को नहीं खाना चाहिए.

3.तली-भुनी चीजें

तली-भुनी चीजें
3

खाली पेट मसालेदार और तली-भुनी चीजें का सेवन करने से भी परहेज करना चाहिए. वरना आपको  पेट में जलन, गैस और एसिडिटी हो सकती है.

4.शुगर रिच फूड्स

शुगर रिच फूड्स
4

अधिक मीठी चीजों का सेवन भी खाली पेट नहीं करना चाहिए. खाली पेट प्रोसेस्ड शुगर की वजह से पेट में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं. इससे शुगर लेवल भी बढ़ता है.

5.ठंडी चीजें

ठंडी चीजें
5

खाली पेट अगर आप ठंडी चीजें खाते हैं तो पाचन धीमा होता है. इसके कारण गैस, सूजन, और पेट दर्द समस्या हो सकती है. इसलिए इससे बचना चाहिए. आप इन चीजों को खाने से पहले सुबह भीगे हुए बादाम या अखरोट खा सकते हैं.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement