Advertisement

Monsoon में वायरल फीवर ने कर दिया है हाल बेहाल? शरीर को बचाने के लिए ये घरेलू उपाय हैं बेहद कारगर

मानसून के दौरान वायरल फीवर और अन्य संक्रमणों का खतरा अक्सर बढ़ जाता है. इस मौसम में कमजोर इम्युनिटी के कारण लोग वायरल संक्रमण का शिकार हो जाते हैं. अगर आपको भी मानसून में वायरल फीवर हुआ है, तो यहां कुछ उपाय दिए गए हैं जो आपके शरीर को बचाने में बेहद कारगर हो सकते हैं.

आदित्य कटारिया | Jul 10, 2025, 01:04 PM IST

1.पर्याप्त आराम

पर्याप्त आराम
1

वायरल फीवर होने पर पर्याप्त आराम बहुत जरूरी है. पर्याप्त नींद लेने सेइम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है.
 

Advertisement

2.गर्म पानी से गरारे

गर्म पानी से गरारे
2

बुखार में गर्म पानी से गरारे करना भी काफी कारगर माना जाता है. कई बार बुखार में गले में खराश या दर्द होता है और ऐसे में गर्म पानी से गरारे करने से इस समस्या से राहत मिल सकती है.

3.पोषक तत्वों से भरपूर चीजें 

पोषक तत्वों से भरपूर चीजें 
3

वायरल फीवर के दौरान सही खान-पान बेहद जरूरी है. ऐसे में आप अपने आहार में सूप, खिचड़ी, दाल और हरी सब्जियां जैसे पौष्टिक आहार शामिल कर सकते हैं. ये चीजें इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती हैं.

4.काढ़ा

काढ़ा
4


वायरल फीवर में काढ़ा पीना भी बहुत फायदेमंद हो सकता है. इसमें औषधीय गुण होते हैं जो गले की खराश, खांसी और बुखार में राहत दिलाते हैं.

5.हाइड्रेटेड रहें

हाइड्रेटेड रहें
5

बुखार के दौरान हाइड्रेटेड रहना बेहद जरूरी है. अक्सर बुखार के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जो सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. ऐसे में आप सामान्य पानी, नारियल पानी या नींबू पानी जैसी चीजों का सेवन करके शरीर को हाइड्रेटेड रख सकते हैं. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement