सेहत
आदित्य कटारिया | Jul 09, 2025, 01:42 PM IST
1.सुबह खाली पेट नींबू पानी

पेट की चर्बी कम करने के लिए आप सुबह खाली पेट नींबू पानी पी सकते हैं. यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है.
2.फाइबर युक्त आहार

आप अपने आहार में फाइबर युक्त चीजें जैसे फल, सब्जियां आदि शामिल कर सकते हैं. ये चीजें पेट की चर्बी कम करने में मदद करती हैं.
3.पर्याप्त नींद लें

वजन घटाने के लिए पर्याप्त नींद लेना भी बहुत जरूरी होता है. नींद की कमी से तनाव हार्मोन कोर्टिसोल बढ़ता है, जिससे पेट की चर्बी बढ़ सकती है.
4.ग्रीन टी का सेवन

ग्रीन टी पीना वजन घटाने में कारगर साबित हो सकता है. ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देती है जो फैट बर्न करने की प्रक्रिया को तेज कर सकती है. सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है.
5.तनाव कम करें

ज्यादा तनाव लेने से भी पेट की चर्बी बढ़ती है. ऐसे में तनाव लेने से बचने की कोशिश करें. योग और ध्यान तनाव दूर करने में मदद कर सकते हैं.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और लोक मान्यताओं पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.