सेहत
आदित्य कटारिया | Jul 11, 2025, 09:41 AM IST
1.अंडे

वजन कम करने के लिए आप अपने आहार में अंडे को शामिल कर सकते हैं. यह प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है जो आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे आप अनावश्यक खाना खाने से बच जाते हैं.
2.ओट्स

ओट्स वजन घटाने में भी मदद करते हैं. इनमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को स्लो करता है और आपको लंबे समय तक भरा हुआ रखता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है.
3.नट्स और बीज

बादाम, अखरोट, चिया सीड्स जैसे नट्स और बीज वजन घटाने में कारगर होते हैं.ये हेल्दी फैट्स और फाइबर से भरपूर होते हैं जो वजन कम करने में मदद कर सकते है.
4.ग्रीक योगर्ट

ग्रीक योगर्ट का सेवन वजन घटाने के लिए बेहद कारगर है. इसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है, जो पेट भरने और मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है.
5.बेरीज

वजन कम करने के लिए आप स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी जैसी बेरीज़ का सेवन कर सकते हैं. इनमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जो भूख को नियंत्रित करता है और वजन घटाने में मदद करता है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.