सेहत
Aman Maheshwari | Aug 10, 2025, 08:13 AM IST
1.दूधी घास

दूधी घास का वैज्ञानिक नाम यूफोरबिया थाइमिफोलिया हैं. इसमें अनेकों औषधीय गुण होते हैं जो अस्थमा, खांसी-जुकाम, डायबिटीज समेत कई समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार है. चलिए इसके फायदे और इस्तेमाल के बारे में बताते हैं.
2.खांसी-जुकाम के लिए

आपको खांसी-जुकाम और बलगम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसे में दूधी घास फायदेमंद साबित हो सकती है. आप इसके लिए दूधी घास से बना काढ़ा बनाकर पी सकते हैं.
3.अस्थमा के लिए

अस्थमा के मरीज को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. आप दूधी घास का काढ़ा बनाकर पीते हैं तो अस्थमा के काफी आराम मिलेगा.
4.डायबिटीज के लिए

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप दूधी घास का इस्तेमाल कर सकते हैं. सबसे पहले दूधी घास को सुखाकर पाउडर बना लें. इस पाउडर का सेवन करने से फायदा मिलेगा.
5.बालों और स्किन के लिए

हेयर फॉल को रोकने बालों की ग्रोथ के लिए और स्किन को हेल्दी बनाने के लिए दूधी घास का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप इसे पीसकर इसका पेस्ट बना लें और स्कैल्प पर और स्किन पर लगाएं. कुछ देर बाद चेहरे और बालों को धो लें.
6.पेट में कीड़े के लिए

आयुर्वेद में दूधी घास के कई फायदे बताए गए हैं. इसका इस्तेमाल बच्चों के पेट में कीड़े को निकालने के लिए कर सकते हैं. बच्चे को दूधी घास का चूर्ण खिलाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं.
7.कैसे बनाएं दूधी घास का काढ़ा

इसका काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले दूधी घास को अच्छे से धोकर सुखा लें. अब इन पत्तों को पानी में डालकर अच्छे से उबाल लें. इसे अच्छे से उबालने के बाद छानकर गुनगुना पिएं.