सेहत
Aman Maheshwari | Aug 07, 2025, 05:33 AM IST
1.डायबिटीज

ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है तो आप इन नट्स को डाइट में शामिल कर ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकते हैं. इसमें हेल्दी प्रोटीन और फैट होते हैं.
2.काजू

काजू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है ऐसे में आप इसका सेवन कर सकते हैं. इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकते हैं. काजू में मोनो-अनसैचुरेटेड फैट्स, मैग्नीशियम और फाइबर होता है.
3.बादाम

ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए बादाम खाना अच्छा होता है. फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर बादाम ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है. इससे शुगर स्पाइक को कंट्रोल कर सकते हैं. आप रोजाना सुबह खाली पेट 5-6 भीगे हुए बादाम खाएं.
4.पिस्ता

ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए पिस्ता खाना अच्छा होता है. पिस्ता फाइबर, हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है. आप बिना नमक वाले 7-8 पिस्ता का सेवन कर सकते हैं.
5.अखरोट

अखरोट का सेवन करना भी डायबिटीज मरीज के लिए अच्छा होता है. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और हेल्दी फैट्स होते हैं. अखरोट खाने से टाइप-2 डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं. आप रोजाना 3-4 अखरोट का सेवन करें.