सेहत
Aman Maheshwari | Jun 18, 2025, 06:58 AM IST
1.प्यास लगना और मुंह सूखना

ब्लड शुगर लेवल हाई होने पर बार-बार प्यास लगती है और मुंह सूखा रहता है. यह युवाओं में डायबिटीज का शुरुआती संकेत है.
2.अचानक वजन कम होना

अगर अचानक से वजन कम हो रहा है तो यह भी डायबिटीज होने के कारण हो सकता है. खासकर वजन कम होने के साथ ही थकान और कमजोरी रहती है तो यह डायबिटीज का संकेत है.
3.स्किन पर संक्रमण और चकत्ते

अगर कम उम्र में डायबिटीज हो जाती है तो इसका असर स्किन पर पहले देखने को मिलता है. डायबिटीज के कारण खुजली, स्किन लाल होना, और कमर, उंगलियों के बीच चकत्ते हो जाते हैं.
4.मीठा खाने की लालसा होना

डायबिटीज होने का एक शुरुआती संकेत यह है कि, डायबिटीज होने पर मीठा खाने की लालसा अधिक होती है. खासकर खाना खाने के बाद मीठा खाने का मन करता है.
5.मूड बदलना और चिड़चिड़ापन

अगर कम उम्र में डायबिटीज का शिकार हो जाते हैं तो चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है. ऐसा किशोरावस्था के हार्मोन की गड़बड़ी के कारण हो सकता है. ब्लड शुगर के कम ज्यादा होने पर भी मूड स्विंग होता है.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से