सेहत
Abhay Sharma | Jul 12, 2025, 10:52 PM IST
1.कीड़ा लगने से बचाएगा ये नुस्खा

ये नुस्खे ना केवल दांतो पर लगे कीड़े को ठीक करने में मदद करेगा, बल्कि दांतों पर पहले से ही कीड़ा लगने और खोखला होने से भी बचाएगा. तो आइए जानते हैं क्या है ये असरदार नुस्खा...
2.लौंग का करें इस्तेमाल

हम बात कर रहे हैं लौंग की, इसमें एक स्पेशल कंपाउंड होता है जिसे यूजिनोल कहते हैं. यूजेनॉल में पावरफुल एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, ये दांतों में पैदा होने वाले बैक्टीरिया को मारती हैं और इंफेक्शन से बचाती हैं.
3.दर्द से दिलाती हैं आराम

ये दांतों में लगने वाले कीड़े और कैविटी को प्रिवेंट करने में मदद करती हैं, इसके अलावा दांतों और मसूड़ों में होने वाले दर्द को भी कम करने का काम करती हैं. ऐसे में आप लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं.
4.कैसे करें इस्तेमाल

इसके लिए आपको बस खाना खाने के बाद एक लौंग को धीरे-धीरे चबाकर खाते रहना है, वहीं आपके दांतों पर ज्यादा दर्द है तो आप लौंग के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
5.इन समस्याओं से भी मिलेगा छुटकारा

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये आदत आपको दांत के बैक्टीरिया से बचाने के साथ ही मुंह की बदबू, सेंसटिविटी और मुंह से आने वाला बदबू को रोकने में भी मदद कर सकती है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.