Advertisement

Cholesterol Remedy: बैड कोलेस्ट्रॉल की बैंड बजा देंगे ये आयुर्वेदिक मसाले, डाइट में कर लें शामिल

Cholesterol Remedy: खानपान और जीवनशैली की आदतों में सुधार कर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है, इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स इनपर खास ध्यान देने की सलाह देते हैं. बता दें कि कुछ आयुर्वेदिक मसाले भी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं. आप इन मसालों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं...

Abhay Sharma | May 20, 2025, 12:21 PM IST

1.हल्दी

हल्दी
1

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नाम का कंपाउंड और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण कई तरह की बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है. यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में भी फायदेमंद है. 

Advertisement

2.लहसुन

लहसुन
2

लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज हार्ट हेल्थ बेहतर बनती है. रोजाना लहसुन खाने से शरीर में बैड  कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम हो सकता है. 

3.दालचीनी

दालचीनी
3

दालचीनी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ने से रोकता है, साथ ही यह हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है.

4.अदरक

अदरक
4

एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अदरक शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने के अलावा पाचन को तेज कर सकता है और सूजन को कम करने में मदद करता है.

5.मेथी 

मेथी 
5

इसके अलावा मेथी के दाने भी बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद कर सकता है, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक पानी में भिगोकर खाली पेट खाने से आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement