सेहत
Abhay Sharma | Oct 29, 2024, 02:28 PM IST
1.ब्लॉटिंग करता है कम

चक्रफूल पाचन तंत्र के काम काज को बेहतर बनाता है और ब्लॉटिंग या अपच जैसी समस्या को दूर रखता है. खाने के बाद इसे लेने से खाने के कारण महसूस होने वाले भारीपन और पेट में सूजन की समस्या कम होती है.
2.फ्लू से बचाए

इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण मौसमी इंफेक्शन से बचाता है और इम्यून सिस्टम द्वारा बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने मे मदद करता है. यह गले में दर्दऔर सीने में जकड़न जैसी समस्या में भी फायदेमंद है.
3.बलगम बनने से रोके

इतना ही नहीं बलगम वाली खांसी से परेशान लोगों के लिए भी ये बहुत फायदेमंद है, इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण फेफड़ों को सूजन को कम करने और बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं और बलगम को पिघला कर बाहर निकालने में सहायता करते हैं.
4.ये भी हैं फायदे

इसके अलावा चक्र फूल में मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के सूजन को कम करने और दर्द में आराम दिलाने में मदद करते हैं. इसके अलावा फंगल इंफेक्शनके की चपेट में आने वाले मरीजों को इंफेक्शन से बचाते हैं. ऐसे में आप इसका सेवन कर सकते हैं. हालांकि इसकी मात्रा सीमित ही रखें...
5.कैसे करें इसके सेवन?

इसके लिए आप चक्र फूल के पानी का सेवन कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक ग्लास पानी लें और 1 पूरा चक्र फूल लें और इसमें हल्का सा सोंठ डालें. इसमें एक दो लौंग और थोड़ा सा दालचीनी भी डालें. इसके बाद सबको उबाल लें. अब इस पानी को छान लें और फिर इसका सेवन करें.