सेहत
Abhay Sharma | Jul 21, 2025, 10:25 AM IST
1.दिल की सेहत के लिए हाइड्रेट रहना जरूरी

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत ही जरूरी है, इससे खून पतला रहता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बना रहता है. ऐसी स्थिति में हार्ट पर दबाव कम पड़ता है. इसलिए लोगों को दिल की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए हाइड्रेट रहने की सलाह दी जाती है.
2.डिहाइड्रेशन का दिल पर असर

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक डिहाइड्रेशन होने के कारण खून गाढ़ा हो जाता है और इसकी वजह से खून में थक्के जमने का खतरा बढ़ जाता है, खासतौर से उन लोगों में जो पहले से हार्ट से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं. इन लोगों को शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाए रखना चाहिए.
3.क्या रात में पानी पीने से कम होता है हार्ट अटैक का खतरा?

पानी पीना दिल की सेहत के लिए जरूरी है, इसमें कोई दो राय नहीं है. लेकिन, ऐसा सोचना ठीक नहीं है कि इससे हार्ट अटैक के जोखिम से बचा जा सकता है. सोने से ठीक पहले पानी पीना नुकसानदायक भी नहीं है. अगर आप सोने से पहले 1 छोटा गिलास पानी या लगभग आधा से 1 गिलास पानी पी लेते हैं तो इससे रातभर शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है.
4.इन लोगों के लिए फायदेमंद

रात को पानी पीना उन लोगों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है, जिन्हें सुबह उठते ही मुंह सूखने या सिर दर्द की समस्या रहती है. लेकिन, किसी भी स्थिति में 2 गिलास या इससे ज्यादा पानी पीने से नुकसान भी हो सकता है. ऐसे में इस बात का ध्यान रखते हुए आपको पानी पीना चाहिए...
5.ज्यादा पानी पीने से क्या होता है?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक 2 गिलास या इससे ज्यादा पानी पीने से लोगों को रात को बार-बार यूरिन आने, नींद में बाधा और ब्लड प्रेशर का स्तर बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए रात में बहुत ज्यादा पानी पीने से आपको बचना चाहिए.
6.हार्ट पेशेंट को कितना पानी पीना चाहिए?

स्वस्थ लोगों को 3 से 4 लीटर और हार्ट के मरीजों को सीमित मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है. हार्ट के मरीजों को दिन में 2 लीटर से ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए और किसी भी तरह के लिक्विड इनटेक करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए. बता दें कि ज्यादा पानी पीने से हार्ट पर प्रेशर पड़ता है और इससे हार्ट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं.
7.सोने से 2 घंटे पहले पानी पीना कर दें बंद

एक्सपर्ट्स के मुताबिक रात को सोने से 2 घंटे पहले पानी पीना बंद कर देना चाहिए, क्योंकि इससे रात को बार-बार पेशाब आने और नींद में बाधा आने से बचाव हो सकता है. साथ ही इससे शरीर को हाइड्रेट रखने और पाचन को दुरुस्त रखने में मदद मिल सकती है.