सेहत
Abhay Sharma | May 18, 2025, 01:56 PM IST
1.भीगी हुई मेथी

मेथी दाना शरीर की सूजन कम करने और टॉक्सिन्स निकालने में काफी फायदेमंद माना जाता है, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स यूरिक एसिड को कम कर सकते हैं. इसके सेवन के लिए रोज 1 चम्मच मेथी दाना रातभर पानी में भिगो दें और फिर अगली सुबह खाली पेट चबा-चबाकर खाएं.
2.खीरा

खीरा शरीर से टॉक्सिन्स को निकालने में मदद करता है और यह यूरिक एसिड को डाइल्यूट कर किडनी की सफाई करता है. ऐसे में आपको सुबह खाली पेट एक ताजा खीरा खाना यूरिक एसिड कंट्रोल करने में फायदेमंद है.
3.सेब का सिरका

सेब का सिरका यूरिक एसिड के स्तर को बैलेंस कर सकता है. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसमें मौजूद एसिटिक एसिड शरीर को अल्कलाइन बनाता है और इससे यूरिक एसिड पिघलकर टॉयलेट के रास्ते बाहर निकल जाता है. इसके लिए 1 गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर खाली पेट पिएं.
4.नींबू पानी

इसके अलावा नींबू में मौजूद विटामिन C यूरिक एसिड को घुलनशील बनाने में मदद कर सकता है, ये शरीर की पीएच वैल्यू को बैलेंस करने और नेचुरल डिटॉक्स एजेंट की तरह काम करता है. ऐसे में आप इसका सेवन कर सकते हैं.
5.ये चीजें हैं फायदेमंद

इसके अलावा रोज सुबह-सुबह खाली पेट आंवला का रस पीने से जोड़ों में से यूरिक एसिड बाहर निकल जाता है. इसके लिए आप रोज सुबह एक गिलास गुनगुना अजवाइन का पानी भी पी सकते हैं. इससे आपको जल्द ही फायदा नजर आएगा..
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.