Advertisement

Tulsi Leaves Benefits: रोज सुबह चबा लें ये 2 पत्तियां, सर्दी से लेकर कैंसर तक कई समस्याएं रहेंगी दूर

सर्दी में तुलसी वाली चाय तो आप पीएंगे ही. अब जानिए तुलसी के कई और फायदे. इसके लिए बस आपको रोज सुबह खाली पेट तुलसी की 1-2 पत्तियों का सेवन करना है

Tulsi Leaves Benefits: रोज सुबह चबा लें ये 2 पत्तियां, सर्दी से लेकर कैंसर तक कई समस्याएं रहेंगी दूर

Tulsi leaves benefits

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हर भारतीय घर के आंगन या बालकनी में तुलसी का पौधा मिल ही जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी को पूजनीय माना जाता है. कार्तिक के महीने में तो खास तौर पर तुलसी पूजा की जाती है. मगर इस पौधे का चिकित्सा की दुनिया में भी खास महत्व है. सर्दी आ रही है तो तुलसी-अदरक वाली चाय भी लगभग हर घर में ही बनेगी, मगर बात सिर्फ इतनी सी नहीं है. तुलसी की पत्तियों के ढेर सारे फायदे और भी हैं. ये पत्तियां आपको सर्दी-जुकाम से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों तक से बचा सकती हैं. 

तुलसी की पत्तियों में विटामिन-A, विटामिन-D, आयरन और फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है जो आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में काफी मददगार है. तुलसी की पत्तियों के ये गुण किसी भी तरह के संक्रमण से बचाने में भी बेहद असरदार हैं. रोज सुबह खाली पेट तुलसी की एक-दो पत्तियां चबा लेना कई फायदे दे सकता है. 

ये भी पढ़ेंः  High Sugar in Morning : सुबह के समय बढ़ रहा ब्लड शुगर तो जान लें कारण, ऐसे करें तुरंत कंट्रोल

तनाव हो जाएगा दूर
तुलसी की पत्तियों को सुबह-सवेरे खाली पेट खाएं. इससे तनाव दूर होता है. ये आपके नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करती हैं, ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है. 

पाचन क्रिया में असरदार
अगर आप नियमित रूप से तुलसी पत्ती का सेवन करते हैं तो इससे पाचन क्रिया भी बेहतर होती है. ये आपके शरीर का पीएच लेवल मेंटेन करने में भी काफी मदद करती है जिससे पाचन क्रिया आसान होती है. 

ये भी पढ़ेंः Lungs में जमा Cough को दूर करने में कारगर हैं ये 5 आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां

ब्लड शुगर पर कंट्रोल
तुलसी के सेवन से शरीर को इंसुलिन मिलता है जिससे शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मलती है. आयुर्वेद में भी तुलसी की पत्तियों को डायबिटीज की समस्या में एक असरदार उपाय बताया गया है.

मुंह की दुर्गंध भी करे दूर
तुलसी के एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंह की दुर्गंध दूर करने में भी सहायक हैं. इसे रोज सुबह चबाने से मुंह और शरीर दोनों में ताजगी आती है. 

यह भी पढ़ेंः Cough Melting Tips : छाती में जकड़ी कफ और बलगम आ जाएगी बाहर, लंग्स को क्लीन कर देंगे ये नुस्खे

एंटी-कैंसर गुण
कई शोध और अध्ययनों में तुलसी की पत्तियों और इसके बीजों को कैंसर दूर रखने में मददगार बताया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक तुलसी में carcinogenic नामक तत्व होता है तो ओरल और ब्रेस्ट कैंसर पैदा करने वाले कैंसर सेल्स को बनने से रोकता है. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement