Advertisement

Thyroid Control: रसोई घर में रखी ये चीजें कंट्रोल कर सकती है आपका थायरॉइड, देशी नुस्खों से काबू हो जाएगी ये बीमारी

थारयरॉइड की बीमारी होने पर शरीर में कई बड़े बदलाव होते हैं. आप घरेलू नुस्खें अपनाकर छुटकारा पा सकते हैं. 

Thyroid Control: रसोई घर में रखी ये चीजें कंट्रोल कर सकती है आपका थायरॉइड, देशी नुस्खों से काबू हो जाएगी ये बीमारी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: थायरॉइड काफी गंभीर बीमारियों में से एक है. इस बीमारी के शरीर पर कई बुरे प्रभाव पड़ते हैं. यह ग्लैंड टी 3 और टी4 हार्मोंस का स्त्राव करती है. वहीं आयोडीन की कमी भी थायरॉइड की एक बड़ी वजह बनती है. ग्लैंड का आकार बढ़ने पर इसका असर शरीर पर दिखाई देने लगता है. वहीं इस बीमारी के होने पर वजन में भारी बढ़त और गिरावट दिखाई देने लगती है. इसके साथ ही गले में सूजन से लेकर दिल की धड़कन को भी यह प्रभावित करती है. इस गंभीर बीमारी से निपटने के लिए आप कुछ घेरलू नुस्खों को अपनाकर छुटकारा पा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे...


अदरक का करें इस्तेमाल

अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. यह सूजन और दर्द को दूर करते हैं. इसके साथ ही इसमें मैग्नीशियम और पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है, जो थायरॉइड के मरीजों के सेवन करने पर फायदेमंद साबित होती है. 

डाइट में जरूर शामिल करें कद्दू के बीज

कद्दू के बीजों का सेवन डायबिटीज को खत्म करने और शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है. कद्दू के बीजों का सेवन जिंक थायरॉइड हार्मोन को बैलेंस करता है. 

बादाम भी होते हैं बेहद फायदेमंद 

थायरॉइड जैसी समस्या में बादाम बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं. इनमें मौजूद मैग्नीशियम थायरॉइड ग्लैंड को एक्टिव बनाने का काम करते हैं. यह बादाम के अलावा भी कई ड्राई फ्रूट्स इसके लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. 

मूंग की दाल का सेवन 

मूंग की दाल में आयोडीन की कमी को दूर करती है. इसे खाने से प्रोटीन की कमी दूर हो जाती है. थायरॉइड के मरीजों को मूंग दाल को डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है. 

आंवले भी है लाभकारी

थायरॉइड को कंट्रोल करेन के लिए आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है. इसका प्रति दिन सेवन थायरॉइड को बढ़ने से रोकता है. थायरॉइड पेशेंट आंवले का जूस और कैंडी को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement