सेहत
सामक चावल इडली स्वादिष्ट होने के साथ ही शरीर के लिए पौष्टिक आहार में से एक है. सामक चावल फाइबर से भरपूर होते हैं.
डीएनए हिंदी: साल की सबसे बड़ा महाशिवरात्रि का पर्व आने में कुछ ही दिन बाकी है. इस माह के तीसरे हफ्ते में 18 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी. शिवभक्त भगवान भोले की पूजा अर्चना के साथ ही व्रत रखेंगे. ऐसे में व्रती और फलहार के लिए सामक चावल की इडली बना सकते हैं. सामक चावल की इडली जितनी स्वादिष्ट लगती है. उतनी ही सेहतमंद भी है. आइए बताते हैं सामक के चावलों से मिलने वाले फायदे और बनाने की रेसिपी
इम्यूनिटी को बूस्ट करती है सामक चावल की इडली
सामक चावल की इडली स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. सामक इम्यूनिटी बूस्टर होता है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है. जो पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इससे मिलने वाले पोषक तत्व सेहत शरीर मजबूत करते हैं.
इसलिए व्रत में खाई जाती है सामक चावल
सामक चावलों का व्रत में खाने की एक वजह इसके गुणों का सेहत से जुड़ा होना है. सामक चावल में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. इसे खाने से पेट में लंबे समय तक भूख नहीं लगती. इसके सेवन के बाद पेट भरा भरा रहता है.
सामक चावल की ऐसे बनाएं इडली (Samak Rice Idli)
सामक चावल इडली बनाने की आवश्यक सामग्री-
समा के चावल 1 कप लें
साबूदाना 1/2 कप लें
1 बड़ा चम्मच तेल
चुटकीभर बेकिंग पाउडर और स्वादानुसार सेंधा नमक मिला लें.
सेंधा नमक स्वादानुसार
यह है इडली बनाने की विधि (How To Make Samak Rice Idli)
सामक चावलों की इडली बनाने के लिए सबसे पहले चावलों को पानी में भिगोकर रखें दें.
अब साबूदाना को भी भिगोकर रखे दें
3 से 4 घंटें बाद दोनों को निकालकर एक साथ मिक्सी में पीस लें.
अब इस बैठर को उठाकर रख दें
अब अगले दिन सुबह इसमें पानी और नमल डाल लें
अब इडली के सांचे को अच्छे से तेल लगाकर रख लें
अब पानी को गर्म करने के लिए रख दें
अब इस बैटर को सांचे में ढक कर 10 मिनट तक पकाएं.
अब आपकी सामक चावल इडली बनकर तैयार हो गई
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.