Advertisement

Papaya Side Effects: इस मात्रा से ज्यादा पपीता खाना आपकी सेहत पर पड़ता है भारी, सिकुड़ जाती है खाने की नली

पपीता में भरपूर मात्रा में विटामिन से लेकर प्रोटीन मिलते हैं. यह कब्ज से छुटकारा दिलाता है, लेकिन इसका अधिक सेवन पेट खराब कर सकता है.

Papaya Side Effects: इस मात्रा से ज्यादा पपीता खाना आपकी सेहत पर पड़ता है भारी, सिकुड़ जाती है खाने की नली
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पपीता सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन इसका अधिक सेवन आपको भारी नुकसान पहुंचा सकता है. इसमें विटामिन ए (Vitamin A) से लेकर विटामिन बी, सी, ई और विटामिन के भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसके साथ ही कैलोरी, वसा, प्रोटीन और काब्र्स जैसे पोषक तत्व भी मिलते हैं. इसे खाने से आपका पाचन तंत्र ठीक रहता है. इसके अलावा औषधीय गुणों से भरपूर पपीता डायबिटीज, कैंसर, हार्ट और प्लेटलेट्स बढ़ाने में काफी कारगार होता है, लेकिन बिना सोचे समझे इसका सेवन आपकी ​हालत भी बिगाड़ सकता है. यह सेहत के लिए जितना फायदेमंद होता है, उतना ही नुकसान भी देन सकता है. आइए जानते हैं कितनी मात्रा में खाना चाहिए पपीता और इसके नुकसान...

1 दिन में कितना पपीता खाना चाहिए?

एक्सपर्ट की मानें तो 1 दिन में सिर्फ केवल 100 ग्राम से 120 ग्राम तक पपीता खाना चाहिए. इससे ज्यादा पपीता खाने पर यह आपको फायदे की जगह नुकसान कर सकता है. इसके अलावा आप पपीते के पत्तों का जूस पीते हैं तो यह हर दिन 5 से 6 चम्मच ही काफी है. पपीता हमेशा खाने से करीब 2 से 3 घंटे पहले या फिर बाद में खाना चाहिए. 

खाने की नली को डैमेज कर देता पपीता 

एक रिसर्च के अनुसार, पपीते के अंदर लेटेक्स और पैपेन नामक यौगिक होता है. यह कार्ब, फैट और प्रोटीन को तोड़ने का काम करता है, लेकिन इसके ज्यादा सेवन से गले की नली डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है.  

ज्यादा पपीता खाने से लग सकते हैं दस्त

ज्यादा मात्रा में पपीता खाना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है. इसके ज्यादा सेवन से दस्त से लेकर डायरिया और पाचन तंत्र खराब होने का खतरा बना रहता है. इसमें पाएं जाने वाले उच्च फाइबर, रेचक खाने को तेजी से पचाने और मल को नरम बनाने का काम करता है.  

डायबिटीज की दवा के साथ भूलकर भी न खाएं पपीता

अगर आप डायबिटीज की दवा के सेवर करते हैं तो पपीता खाना आपके लिए ठीक नहीं है. इसकी वजह पपीते में एंटी डायबिटीज गुणों का होना है. इसके सेवन से ब्लड शुगर की समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement