सेहत
अगर आप अपनी सेहत को लेकर फिक्रमंद हैं तो सबसे पहले हंसना शुरू कीजिए. डॉक्टर की दवाओं का भी असर तब ज्यादा होगा जब आप हंसना और खुश रहना शुरू कर देंगे.
डीएनए हिंदी: कई बार आपने बड़े-बुजुर्गों यहां तक कि डॉक्टर्स से भी सुना होगा कि खुश रहना सबसे बड़ी दवा है या लॉफ्टर इज द बेस्ट मेडिसिन. बेशक इसका दूसरा पहलू ये भी है कि खुश रहना इतना आसान नहीं है. अक्सर हम घर से लेकर दफ्तर तक किसी ना किसी तनाव के शिकार हो ही जाते हैं और हमारी खुशी हो जाती है छूमंतर. अब दुनिया की इस बेस्ट मेडिसिन का सेवन कैसे किया जाए, आखिर सेहतमंद रहना भी तो जरूरी है. इसके लिए आपको सिर्फ ये जान लेने की जरूरत है कि कभी-कभार आप बेशक तनाव में हों, खुश ना रह पा रहे हों, लेकिन हंसना मत छोड़िए. खुलकर हंसने के भी शरीर को कई ऐसे फायदे होते हैं जिन्हें जानकर आप हैरान हो सकते हैं.
सुबह-सवेरे अगर आप किसी पार्क में सैर के लिए जाते होंगे तो आपने देखा होगा लोगों को जोर-जोर से हंसते हुए. इसे आप बेशक नकली हंसी कह सकते हैं,लेकिन ये एक ऐसा खूबसूरत व्यायाम है जो आपको सेहतमंद रखने में बहुत मदद करता है. जान लीजिए इसके फायदे-
अगर आपको रोजाना माइग्रेन होता है, तो आज से ही इन खाने की चीजों से बनाएं दूरी
- खुलकर हंसने से शरीर को इतने फायदे मिलते हैं कि अब लाफ्टर एक थैरेपी की तरह इस्तेमाल होने लगा है. डॉक्टर कई बार मरीज को ठीक करने के लिए लाफिंग थैरेपी का इस्तेमाल करते हैं. मेडिकल एक्सपेरीमेंट्स में पाया गया है कि 10 मिनट तक हंसते रहने से दो घंटे की गहरी नींद आती है.
- हंसने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा आती है. इस दौरान शरीर में इंडोर्फिन हार्मोन बनता है जो अच्छा फील कराता है. अगर कभी आप बहुत डिप्रेसिव या नेगेटिव फील कर रहे हों तो ये हंसना और भी कारगर साबित होता है.
- हंसने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है और जब ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है तो अपने आप कई बीमारियों का खतरा भी टलता रहता है. जो लोग बॉडी पेन की अक्सर शिकायत करते हैं उनके लिए हंसना बेहद फायदेमंद है.हंसने से मसल्स स्ट्रेच होती हैं और दर्द में राहत महसूस होती है.
Cholesterol Remedy : हाई कोलेस्ट्रॉल वाले खा लें ये एक फल, नसों में चर्बी का नहीं रहेगा नामोनिशान
- मेडिकल साइंस के मुताबिक हंसने के दौरान हमारे शरीर में एंटी वायरल कोशिकाएं तेजी से बनती हैं और हमारा इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है. जब इम्यून सिस्टम यानि रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी तो हम कम बीमार पड़ेंगे.
- हंसने के दौरान कैलोरी भी बर्न होती है, जिससे मोटापे में कमी आती है. एक शोध के मुताबिक 15 मिनट तक हंसने से हम 10-40 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर