Advertisement

संतरे जैसा दिखने वाला ये फल कोलेस्ट्रॉल को कर देता है कंट्रोल, इम्यूनिटी बूस्टर के साथ मजबूत करता है हड्डियां

किन्नू का स्वाद संतरे के मुकाबले थोड़ा खट्टा होता है, लेकिन यह गुणों में उससे भी ज्यादा फायदेमंद है. 

संतरे जैसा दिखने वाला ये फल कोलेस्ट्रॉल को कर देता है कंट्रोल, इम्यूनिटी बूस्टर के साथ मजबूत करता है हड्डियां
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: संतरे जैसे दिखने वाला किन्नू फल कई गुणों (Kinnow Eating Benefits) से भरपूर होता है. इसमें न्यूट्रिएंट्स से लेकर बॉडी को डिटॉक्सीफाई करने वाले वाले गुण भी पाएं जाते हैं. यह ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) से लेकर कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में बेहद लाभकारी है. किन्नू सर्दियों का मौसमी फल है. हालांकि यह संतरे से दिखता जरूर है, लेकिन स्वाद में संतरे के मुकाबले थोड़ा ज्यादा खट्टा होता है. आइए बताते हैं किन्नू के फायदे... 

इम्यूनिटी को करता है बूस्टर 

किन्नू फल (Kinnow Fruit Benefits) में संतरे की तरह की भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है. यह शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाता है. इसके साथ ही किन्नू का सेवन करने से सेल्स को रिपेयर करने के साथ ही नए सेल्स को पनपने में मदद करता है. 

बॉडी को करता है डिटॉक्सीफाई

किन्नू बॉडी को डिटॉक्सीफाई करने के बाद विषैले तत्वों को बाहर निकालता है. यह बहुत ही लाभकारी फल होता है. इसमें विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है. यह किडनी फंक्शनिंग (Kidney Functioning) को भी बेहतर करना है. 

ब्लड प्रेशर को कम करता है किन्नू में वाटर सॉल्यूबल 

किन्नू में हमारे छोटे ब्लड वेसल्स को एक्टिविट और फंक्शनिंग को प्रभावति करती है. इसमें वाटर सॉल्यूबल प्लांट कंपाउंड होता है. यह ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है. इससे कार्डियोवस्कुलर डिजीज का खतरा भी टल जाता है. 

कोलेस्ट्रॉल लेवल को करता है कंट्रोल

​किन्नू का नियमित सेवन करने पर यह दिल के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करता है. साथ ही गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाता है. इससे स्ट्रोक से लेकर हार्ट अटैक और हार्ट की बीमारियों का खतरा कम कर देता है. 

एंटी-एजिंग गुण होते हैं मजबूत

किन्नू फल में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है. इसमें एंटी एजिंग गुण भी पाएं जाते हैं. इससे रिकल्स में कमी आती है. यह आपकी स्किन को जवा बनाए रखता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement