Advertisement

Keto Diet Side Effects: जानलेवा साबित होगा कीटो डाइट रुटीन, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का बढ़ता है खतरा

Keto Diet Routine का इस्तेमाल लोग स्वस्थ रहने के लिए करते हैं लेकिन यह बड़ी और जानलेवा बीमारियों की वजह बनता जा रहा है.

Keto Diet Side Effects: जानलेवा साबित होगा कीटो डाइट रुटीन, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का बढ़ता है खतरा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आज के समय में मोटापा लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बन गया है. इसके चलते लोगों को बीमारियों का सामना करना पड़ता है. इसके चलते मौतों की संख्या भी बढ़ी है. ऐसे में लोग कीटो डाइट फॉलो करते हैं जिसमें खाने पीने के मामले में लोग जरूरत से ज्यादा सचेत रहते हैं. कीटो डाइट को वजन कम करने के मामले में सबसे प्रभावी माना जाता है लेकिन स्टडीज में यह खुलासा भी हुआ है कि यह कीटो डाइट ही लोगों की मौत वजह भी बन सकती है.

दरअसल, फ्रंटियर्स इन न्यूट्रिशन नाम की रिसर्च में कीटो को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. इसमें बताया गया है कि कीटो डाइट लेने की वजह से ना केवल शरीर में कम कार्बोहाइड्रेट की खपत होती है बल्कि इससे शरीर के मेटाबॉलिज्म पर काफी नकारात्मक असर पड़ता है. कीटो डाइट में ऐसी चीजें ज्यादा शामिल हैं जो शरीर के पोषण के लिए जरूरी मांग को पूरा नहीं कर पाती हैं.

Corona के बढ़ते Cases खतरे का संकेत तो नहीं? 114 दिन बाद एक दिन में सामने आए 500 केस 

कीटो डाइट में कार्ब्स फूड्स लो होते हैं और हाई फैट ज्यादा होता है. इसके चलते शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल तेजी से बढ़ने लगता है. अगर शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल यानी एलडीएल ज्यादा हो जाए तो शरीर को हार्ट अटैक, स्ट्रोक और रक्त धमनियों के ब्लॉक होने का खतरा बढ़ जाता है. इस तरह देखा जाए तो वजन कम करने के साथ साथ कीटो डाइट आपके दिल के साथ खिलवाड़ करती है. 

बता दें कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं कीटो डाइट ज्यादा फॉलो करते हैं. इसको लगातार फॉलो करने से कार्डियोवैस्कुलर डिजीज तेजी से बढ़ने की संभावना भी बढ़ती है. कीटो डाइट में कार्ब्स के हाई फेट फूड्स को ज्यादा खाया जाता है, इनमें मीट, अंडा, मक्खन, क्रीम और चीज के साथ साथ अखरोट और बादाम जैसी चीजों का इनटेक ज्यादा होता है.

ज्यादा फाइबर खाने की सनक फायदे की जगह पहुंचा देगी हॉस्पिटल, जान लें ये साइड इफेक्‍ट्स 

वहीं इस डाइट में लोग शुगर फूड, होल ग्रेन, फल, बीन्स और दालें और  आलू, शकरकंद, गाजर आदि  कम खाते हैं.  इससे लोगों को पूर्ण पोषण नहीं प्राप्त कर पाते हैं. इसके चलते हार्ट अटैक से लेकर  स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है. ऐसे में अगर आप कीटो डाइट फॉलो करने जा रहे हैं तो आपको ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement