सेहत
इन हरी सब्जियों को डाइट में सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है, जो कोलेस्ट्रॉल से लेकर ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है.
डीएनए हिंदी: हरी सब्जियां सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होती है. यह बात तो सभी लोग जानते हैं, लेकिन कुछ लोग स्वाद के चक्कर में इससे दूरी बना लेते हैं. यही वजह है कि हम हरी सब्जियों के सेवन से शरीर को मिलने वाले पोषक तत्वों से वंछित रह जाते हैं. इन हरी सब्जियों को डाइट में शामिल करने से आप खुद को हेल्दी रख सकते हैं. आइए जानते हैं हरी सब्जियों के खाने से क्या क्या लाभ मिलते हैं.
डाइट में इन हरी सब्जियों को करें शामिल
पालक से मिलते हैं ये फायदे
हरी सब्जियों में पालक का सेवन करना बॉडी के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन स्वाद के चलते कुछ बच्चे इन्हें नहीं खाते हैं. इसका प्रति दिन सेवन करने से भरपूर मात्रा में कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिंस मिलते है. यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रहता है. इसके साथ ही दिल के लिए भी काफी फायदेमंद होता है.
ब्रोकली (Broccoli )
ब्रोकली को वैसे तो विदेशी सब्जी माना जाता है, लेकिन यह कई गुणों से भरपूर होती है. इसे सलाद के रूप में ज्यादा खाया जाता है. इसमें विटामिन के और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसे डाइट में शामिल करने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से सुरक्षा मिलती है. यह शरीर में जमा कोलेस्ट्रॉल को भी बाहर करता है.
टमाटर
टमाटर को खाने से लेकर सलाद के रूप में किया जाता है. यह आंखों की रोशनी से लेकर कैंसर और स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसके साथ ही टमाटर को खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है. वहीं बढ़ती उम्र को कम करने के लिए काफी मददगार होता है. टमाटर का सेवन करना चाहिए.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.