सेहत
खाने के साथ ही पेट साफ होना बहुत ही जरूरी है. ऐसा न होने के पीछे खराब खानपान के साथ ही अपशिष्ट पदार्थों का पाचन तंत्र में जमा हो जाना है.
डीएनए हिंदी: हम सभी स्वस्थ रहने के लिए हर दिन भोजन करते हैं, लेकिन कुछ अपशिष्ट पदार्थ हमारे पाचन तंत्र के अंदर जमा होते रहते है. हालांकि, यह संचय लंबे समय में जहरीला हो सकता है. ज्यादातर लोगों में कब्ज की समस्या देखने को मिलती है, जिसकी वजह से मल ना आना या फिर सही तरह से मल साफ न होने जैसी दिक्कतें होती है. अगर आप भी इन समस्याओं से जूझ रहे हैं तो पेट साफ करने नेचुरल जूस का सेवन करके भी शरीर के विषाक्त पदार्थ को बाहर निकाल सकते है. आइये यहां जानते है...
आंत की गंदगी को साफ कर देंगे ये 3 जूस
सेब का जूस
अगर आपको भी कब्ज और गैस की समस्या है तो सेब का जूस का सेवन कर सकते है. सेब का जूस सभी फलों से अधिक पौष्टिक और फायदेमंद माना जाता है. इसमें पाये जाने वाले पोषक तत्व, खनिज पदार्थ, विटामिन हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं. सेब का जूस पीने के बाद पेट साफ हो जाएगा. सेब का जूस बनाते समय छिलका न उतारे, क्योंकि सेब के छिलके में बहुत अधिक फाइबर पाया जाता है.
वेजिटेबल जूस
आंत की गंदगी साफ करने के लिए वेजिटेबल जूस बहुत फायदेमंद होता है. पेट साफ नहीं हो रहा है तो वेजिटेबल जूस में फूलगोभी, बंदगोभी, लौकी, ब्रोकली, पालक, टमाटर, गाजर, करेला आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं. वेजिटेबल जूस पीने से पेट बहुत जल्दी साफ हो जाता है.
नींबू का जूस
पेट साफ करने के लिए आप नींबू के रस का भी सेवन कर सकते हैं. नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो गैस की समस्या को खत्म कर देता है. लेमन जूस का सेवन करने से हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म कर देता है. इस जूस को हल्का गुनगुना कर पी सकते है.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.