Advertisement

Covid Booster Dose डोज लगाने से हो सकते हैं साइड इफेक्ट, जानिए बचने के तरीके

Covid Booster Dose बहुत स्ट्रांग होती है. ऐसे में इसे लगाने के बाद कई साइड इफेक्ट झेलने पड़ सकते हैं. जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.

Latest News
Covid Booster Dose डोज लगाने से हो सकते हैं साइड इफेक्ट, जानिए बचने के तरीके

Photo Credit: Zee News

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः  कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन बहुत जरूरी है. भारत सहित दुनियाभर के ज्यादातर देशों में कोरोना वैक्सीन की 2 डोज के बाद अब बूस्टर शॉट दिया जा रहा है. 
दुनियाभर के लोगो का मानना है कि बूस्टर शॉट से कोविड-19 के खतरे को काफी कम किया जा सकता है. बूस्टर डोज इतनी स्ट्रांग है कि इसको लेने बाद कई तरह के साइड इफेक्ट भी झेलने पड़ सकते हैं. इसका खुलासा हाल ही में अमेरिका के जामा नेटवर्क ओपन की एक स्टडी में हुआ है.

क्यों जरूरी है बूस्टर डोज  
कोविड-19 का टीका लोगों को कोविड के खतरे से बचाने में सक्षम है वहीं टीकाकरण की पहली और दूसरी डोज के कुछ महीनों के बाद सुरक्षा कम होने लगती है. ऐसे में  सुरक्षा के लिए बूस्टर शॉट्स लगाना आवश्यक है.  

जामा नेटवर्क ओपन की एक स्टडी के अनुसार, बूस्टर शॉट कुछ लोगों को  फायदे के साथ -साथ साइड इफेक्ट्स भी दे सकती है मगर यह एक सामान्य संकेत है कि वैक्सीन शरीर में अपना प्रभाव डाल रही है. हालांकि कभी-कभी इसके साइड इफेक्ट इतने स्ट्रांग हो सकते है जो कुछ समय के लिए शरीर को कमजोर बना देते हैं. जामा नेटवर्क ओपन में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, वैक्सीन की शुरुआती खुराक की तुलना में कोविड-19 की बूस्टर के साइड इफेक्ट ज़्यादा हैं.

ये भी पढ़ेंः Cold & Cough : कैसे फ़र्क़ करें Covid वाली सर्दी-खांसी और आम ज़ुकाम में

बूस्टर डोज के Side Effect ?
वास्तव में वैक्सीन साइड इफेक्ट नहीं देती बल्कि आपके शरीर का डिफेन्स सिस्टम ही आपको लगे टीके के प्रति प्रतिक्रिया करता है. बॉडी के डिफेन्स सिस्टम की प्रतिक्रियाएं आमतौर पर संकेत हैं कि हमारे शरीर में जो वैक्सीन गयी है वो एंटीबाडी बनाने का काम शुरू कर चुकी है.
विशेषज्ञों के अनुसार वैक्सीन में पैथोजन यानी रोगजनक मौजूद होते हैं. पैथोजन के शरीर में आने पर वो शरीर उसके खिलाफ जल्द रिएक्ट करता है. इस साइड इफेक्ट को एक अच्छा इशारा माना जाता है क्योंकि इम्यून सिस्टम वैक्सीन में मौजूद पैथोजन की पहचान कर तुरंत रिएक्ट करता है. इसका मतलब है कि वैक्सीन का शरीर पर इफेक्ट हो रहा है.

ये भी पढ़ेंः Yoga For Cholesterol : परेशान हैं इसके बढ़ते स्तर से तो लें इन आसनों का सहारा

बूस्टर डोज क्यों दे सकता है स्ट्रांग साइड इफेक्ट
बूस्टर शॉट्स के माध्यम से साइड इफेक्ट्स  हो सकते हैं क्योंकि शरीर का डिफेन्स सिस्टम बूस्टर वैक्सीन से मिले पैथोजेन पर और तेजी से प्रतिक्रिया करता है. बूस्टर डोज के बाद के आने वाले  लक्षण COVID-19 के लक्षणों के समान होते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारा इम्यून सिस्टम कोविड-19 के खिलाफ इम्युनिटी बनाने की कोशिश कर रहा होता है. हालांकि साइड-इफेक्ट्स की अनुपस्थिति खराब इम्युनोजेनिक प्रतिक्रिया का संकेत नहीं है. 
 
बूस्टर डोज के साइड इफ़ेक्ट से कैसे बच  सकते हैं? 

वैक्सीन के साइड इफ़ेक्ट को काम करने के लिए  संतुलित आहार खाने, हाइड्रेटेड रहने और पर्याप्त नींद लेने के साथ -साथ  अपने स्वास्थ्य की अच्छी देखभाल करना बेहद ज़रूरी है. 
हल्का- फुल्का योग करें और फिजिकली एक्टिव रहें ताकि आपके शरीर को धीरे-धीरे अच्छा महसूस हो. डॉक्टर्स हमेश लोगों को बूस्टर शॉट के बाद शराब, धूम्रपान और जंक फूड से बचने की सलाह देते है. साथ ही टीकाकरण के बाद किसी भी दर्द और परेशानी का अनुभव होने पर कोई भी ओवर-द-काउंटर दवा लेने से पहले डॉक्टर से बात करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement