Advertisement

Coconut Water के हैं शौकीन? अधिक पीना कर सकता है नुक़सान

Coconut Water को सबसे हेल्दी ड्रिंंक में एक माना जाता है मगर ज़्यादा पीने से इसके नुक़सान भी हो सकते हैं

 Coconut Water के हैं शौकीन? अधिक पीना कर सकता है नुक़सान

सांकेतिक चित्र 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी : नारियल पानी को बेहद स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है. यह न केवल शरीर को पानी की कमी से बचाता है बल्कि त्वचा को भी साफ़-सुथरा बनाता है. यही वजह है कि कई लोग इसे रोज़ पीना पसंद करते हैं. हालांकि अति सर्वत्र वर्जयेत की तर्ज पर बहुत अधिक नारियल पानी पीना((Drinking coconut water) )भी स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं है. यह नुकसानदेह भी हो सकता है. 


स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं अधिक  नारियल पानी पीने से 
न्यूट्रीशन एक्सपर्ट अमन पुरी के अनुसार नारियल पानी में बहुत अधिक मात्रा में पोटैशियम होता है. इस पोटैशियम को ज़रूरत से अधिक लेने पर कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो जाती हैं. मसलन, खूब सारा नारियल पानी पीना(Drinking coconut water) शरीर में इलेक्ट्रोलाइट डिसबैलेंस पैदा कर देता है. इस असंतुलन की वजह से किडनी की प्रॉब्लम भी शुरू हो सकती है. यह धड़कन की दिक्कतें भी पैदा कर सकता है. 

डॉक्टर पुरी  के अनुसार शरीर में जब पोटैशियम हद से बढ़ जाता है और किडनी सही से काम नहीं करता है तो यह पोटैशियम बाहर नहीं निकल पाता है. इसकी वजह से ह्यपरकालेमिया भी हो सकता है. वहीं डॉक्टर प्रीतिका बेदी कहती हैं कि अधिक पोटैशियम की आवश्यकता  से अधिक मात्रा ब्लड प्रेशर के स्तर को बिगाड़  सकती है.


नारियल पानी की वजह से ब्लड प्रेशर  बढ़ता भी है 
बहुत अधिक नारियल पानी पीना((Drinking coconut water) ब्लड प्रेशर बढ़ाना भी है. नारियल पानी में सोडियम भी मौजूद होता है. अधिक नारियल पानी पीने का अर्थ है अधिक सोडियम को शरीर में जाने देना.  सोडियम की मौजूदगी हाइपरटेंशन का कारण हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: Swamy Raghvendra : भगवान् विष्णु के इस परम भक्त के बारे में जानते हैं क्या 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement