सेहत
आयुर्वेद में Aparajita Flower Blue Tea को सेहत के लिए काफी लाभदायक बताया है, आइए इसके फायदे जानते हैं.
डीएनए हिंदी: क्या कभी आपने नीली चाय यानी ब्लू टी (Blue tea) पी है? बता दें कि कुछ सालों में इसका चलन काफी बढ़ गया है. आपने अपराजिता फूल (Aparajita Phool) का नाम तो जरूर सुना होगा, इसी से ब्लू टी तैयार किया जाता है. इस चाय को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है. साथ ही आयुर्वेद (Ayurveda) में अपराजिता फूल के कई गुण भी बताए गए हैं और इसके इस्तेमाल से डायबिटीज के रोगियों को इस बीमारी से लड़ने में लाभ भी मिल रहा है. इस आयुर्वेदिक फूल (Aparajita Phool Benefits) को वजन कम करने और हार्ट को बेहतर रखने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. आइए जानते हैं कि इस चाय के सेवन से आपको क्या-क्या फायदा मिलेगा.
ब्लू चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल(Cholesterol) का स्तर सामान्य रहता है. ब्लड सर्कुलेशन में भी कोई रुकावट नहीं आती है और दिल की कई बीमारियां दूर रहती हैं.
इस नीली चाय के सेवन से आंखों की रोशनी में बढ़ोतरी होती है. इसके साथ इस चाय के नियमित सेवन से आंखों में थकान, जलन या सूजन से भी छुटकारा मिलता है.
एंटी-ऑक्सीडेंट्स(Anti Oxidants) युक्त इस चाय में इम्यूनिटी की मात्रा भरपूर रहती है. जिससे आपके शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थों निकल जाते हैं.
इन देशों के बच्चों में अचानक बढ़ने लगे Hepatitis के केस, चिंता में WHO
बाल टूटने की समस्या से कई लोग जूझ रहे हैं, ऐसे में ब्लू टी का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स बालों को मजबूत, घना और मुलायम बनाते हैं.
इस चाय के रोजाना सेवन से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है, साथ ही डायबिटीज की समस्या दूर रहती है.
डिप्रेशन या एग्जायटी के मरीजों के लिए ब्लू टी डाइट का जरूरी हिस्सा होना चाहिए. इसमें मौजूद अमीनो एसिड आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखता है और आपको तनाव से भी दूर रखता है.
Migraine और सिरदर्द अधिक सताता है औरतों को
यह चाय शरीर में मौजूद कोशिकाओं को खराब होने से बचाता है और इससे कैंसर सेल्स शरीर में नहीं बढ़ पाता है. इसलिए इस चाय के सेवन से आप कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बच सकते हैं.
एक पैन में 1 कप पानी लें और इसे उबालें.
उबले पानी में 4 से 5 अपराजिता के फूल डालें और इसे अच्छी तरह से फिर उबलने दें.
अब इस चाय को अच्छी तरह छान लें
स्वाद के लिए हल्का-सा शहद मिलाकर इसका सेवन करें.
गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.