Advertisement

TMKOC: शो को मिल गई Dayaben? सामने आया इस मशहूर एक्ट्रेस का नाम

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की Dayaben को लेकर जबरदस्त चर्चाएं चल रही हैं. इस बीच एक नई एक्ट्रेस का नाम सामने आया है.

Latest News
TMKOC: शो को मिल गई Dayaben? सामने आया इस मशहूर एक्ट्रेस का नाम

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Dayaben: तारक मेहता का उल्टा चश्मा, दयाबेन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छोटे पर्दे का मशहूर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बना हुआ है. काफी समय से इस शो में दयाबेन (Dayaben) की वापसी का इंतजार चल रहा है. वहीं, जब से शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने दयाबेन की वापसी का ऐलान किया है तब से ये सवाल पूछा जा रहा है कि नई दयाबेन (New Dayaben) कौन होंगी. हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में एक्ट्रेस के नाम को लेकर दावा किया जा रहा है. जिस एक्ट्रेस का नाम सामने आया है वो टीवी की जाना-पहचाना नाम हैं.

असित मोदी ने बताया था कि शो के प्रोड्यूसर्स ने दयाबेन के किरदार के लिए ऑडिशन शुरू कर दिए हैं. इसी बीच खबर आ रही है कि एक एक्ट्रेस को दयाबेन के किरदार के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है. ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक शो की नई दयाबेन एक्ट्रेस राखी विजन होने वाली हैं. ये एक्ट्रेस प्रोड्यूसर्स को बहुत पसंद आई हैं और जल्द ही ऑफिशियल ऐलान भी किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- TMKOC: Shailesh Lodha ने क्यों छोड़ दिया शो? जानें एक्टर ने इस सवाल पर क्या कहा

बता दें कि राखी विजन को 90 के दशक के सुपर-डुपरहिट टीवी शो 'हम पांच' में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने इस शो पर स्वीटी माथुर (Sweety Mathur) का किरदार निभाया था. वहीं, इसके अलावा भी वो कई और टीवी शोज में दिखाई दे चुकी हैं. राखी विजन (Rakhee Tandon) बॉलीवुड में भी साइड रोल में दिखाई दे चुकी हैं. वहीं, अगर राखी के साथ बात बन जाती है तो उन्हें 'दयाबेन' के किरदार में देखना दिलचस्प होगा.

 

Rakhee Tandon

 

बता दें कि कुछ समय पहले ही प्रोड्यूसर असित मोदी ने कंफर्म किया था कि वो दयाबेन को शो पर वापस ला रहे हैं. उन्होंने कहा है कि सालों बाद उनकी धमाकेदार वापसी की तैयारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें- TMKOC: चिंता ना करें Dayaben के फैंस, मेकर्स ने लीक कर दी वापसी वाले एपिसोड की तैयारी

हालांकि, अभी भी उनकी एंट्री स्क्रिप्ट और एक्ट्रेसेस के ऑडीशन का काम चल रहा है. इससे पहले एक्ट्रेस दिशा वकानी दयाबेन का किरदार निभा रही थीं. साल 2017 में मैटरनिटी ब्रेक लिया था और इसके बाद वापस नहीं लौटीं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement