Advertisement

Taarak Mehta... के फैंस के लिए खुशखबरी, मेकर्स ने कंफर्म कर दी Dayaben की वापसी?

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में Dayaben का किरदार निभाने वाली एक्ट्रसे Disha Vakani की वापसी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है.

Latest News
Taarak Mehta... के फैंस के लिए खुशखबरी, मेकर्स ने कंफर्म कर दी Dayaben की वापसी?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में होगी 'दयाबेन' की वापसी (फोटो- @disha_vakani/इंस्टाग्राम)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छोटे पर्दे का मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) बीते काफी दिनों से जबरदस्त सुर्खियों में बना हुआ है. इस शो के फैंस को उस वक्त तगड़ा झटका लगा जब शैलेश लोढ़ा के शो छोड़ने की रिपोर्ट्स आई थीं. वहीं, इसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि 'बबीता जी' यानी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता भी शो को जल्द ही अलविदा कह सकती हैं. वहीं, इन सबके बीच शो के दर्शकों के लिए एक धमाकेदार खुशखबरी भी आ रही है. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक एक लंबे इंतजार के बाद शो पर 'दयाबेन' (Dayaben) के रोल में दिशा वकानी (Disha Vakani) की वापसी पक्की हो गई है.

असित मोदी ने कर दिया कंफर्म

लंबे समय से दयाबेन के लौटने को लेकर तमाम कयास लगाए जाते रहे हैं लेकिन मेकर्स और दिशा वकानी के मतभेद की वजह से फैंस को निराश होना पड़ा. वहीं, अब एक बार फिर से जेठालाल और दया की नोंक-झोक देखने को मिलने वाली है जिसके बारे में खुद शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने इसका खुलासा किया है.

असित मोदी ने कंफर्म किया है जल्द ही दयाबेन को दर्शकों के सामने लाया जाएगा लेकिन अभी सही वक्त का इंतजार किया जा रहा है. उन्होंने कहा- '2022 में किसी भी अच्छे समय पर हम दया बेन के किरदार को वापस लाने जा रहे हैं. दयाबेन के किरदार को वापस नहीं लाने की हमारे पास कोई वजह नहीं है. दर्शक एक बार फिर से जेठालाल और दया भाभी का मनोरंजन देख पाएंगे'. 

ये भी पढ़ें- Taarak Mehta... के फैंस को एक और बड़ा झटका, इस वजह से Babita Ji छोड़ेंगी शो?

ये भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मेकर्स से हुई ये बड़ी गलती, ट्रोलिंग के बाद मांगी माफी

हालांकि, सवाल अभी भी बना हुआ है कि 'दयाबेन' के रोल में क्या वाकई मेकर्स दिशा वकानी को लेकर आ रहे हैं या फिर कोई नया चेहरा दिखाई देने वाला है. इस मामले पर अभी तक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' मेकर्स ने कोई खुलासा नहीं किया है और ना ही दिशा वकानी ने कोई रिएक्शन दिया है. असित मोदी ने कहा- 'मुझे नहीं पता दिशा वकानी दया बेन के रूप में वापसी करेंगी. दिशा जी के साथ हमारे अभी भी अच्छे रिश्ते हैं. हम एक परिवार की तरह है. मैं कुछ भी नहीं कहना चाहता लेकिन जो भी दिशा बेन हो या निशा बेन हो लेकिन दया बेन निश्चित रूप से वापस करेगी'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement