टीवी
Shakti Kapoor के बेटे Siddhanth Kapoor को पुलिस ने Bengaluru की जिस Rave Party से हिरासत में लिया था उसी पार्टी के कुछ इनसाइड वीडियोज सामने आए हैं.
डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) के बेटे सिद्धांत कपूर (Siddhanth Kapoor) को आज हिरासत में लिया गया है. सिद्धांत को पुलिस ने बेंगलुरू की एक रेव पार्टी से पकड़ा था जहां पर कथित तौर पर वो ड्रग्स का सेवन करते मिले थे. इस खबर के सामने आने के बाद शक्ति कपूर हैरान-परेशान दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने बेटे पर लगे ड्रग्स सेवन के आरोपों पर साफ कह दिया था कि 'ऐसा हो ही नहीं सकता है'. वहीं, हाल ही में इस रेव पार्टी (Bengaluru Rave Party) के कुछ इनसाइड वीडियोज सामने आए हैं जिनमें सिद्धांत भी नजर आ रहे हैं.
Rave Party में Drugs को लेकर मिली थी टिप
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रविवार रात पुलिस को टिप ऑफ मिली थी कि बेंगलुरू के एक फाइव स्टार होटल में पूरी रात ड्रग पार्टी होने वाली है. इस पार्टी में पुलिस पहुंची और कई वहां मौजूद लोगों के ड्रग्स सैंपल लिए तो इस टेस्ट में सिद्धांत पॉजिटिव पाए गए.
ये भी पढ़ें- ड्रग्स केस में पकड़ा गया बेटा तो Shakti Kapoor का हुआ ऐसा हाल, बोले- हो ही नहीं सकता...
इस वजह से पुलिस ने सिद्धांत को फौरन हिरासल में ले लिया. वहीं, इसके बाद से उनसे पूछताछ चल रही है. पुलिस की रेड के बाद इस पार्टी से कई वीडियोज सामने आए हैं. यहां देखें पार्टी के ये वीडियो-
Siddhanth Kapoor का हुआ था ड्रग टेस्ट
इस पार्टी की एक क्लिप में सिद्धांत DJ बने दिखाई दे रहे हैं. वो सामने रखी मशीन पर म्यूजिक बजा रहे हैं और लोग झूम-झूम कर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा एक और क्लिप सामने आई है जिसमें पुलिस अधिकारी कई लोगों ने पूछताछ कर रहे हैं और लोग उन्हें घेरकर खड़े हुए हैं. बता दें कि इस पार्टी से पुलिस ने सिद्धांत के साथ-साथ 6 और लोगों को भी हिरासत में लिया था.
ये भी पढ़ें- पहले भी ड्रग्स केस में फंस चुके हैं Shakti kapoor के दोनों बच्चे, जानें बेटे सिद्धांत की करियर रिपोर्ट
वहीं, इस पूरे मामले पर अभिनेता शक्ति कपूर की प्रतिक्रिया भी सामने आ चुकी है. उन्होंने ई-टाइम्स को बताया कि 'मैं सिर्फ इतना ही बता सकता हूं कि ऐसा हो ही नहीं सकता है'. उन्होंने इंडिया टुडे से कहा कि मीडिया के जरिए जबसे उन्हें इस बारे में पता चला है पूरा परिवार परेशान हो गया है. हर कोई इस मामले की सच्चाई निकालने की कोशिश में लगा है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.