Advertisement

Khatron Ke Khiladi 12: सेक्सुएलिटी पर बात करते हुए Sriti Jha का वीडियो वायरल, बोलीं- लोगों ने गलत समझा

Sriti Jha, Khatron Ke Khiladi 12 में दिख रही हैं. हाल ही में उनका एक पुराना वीडियो चर्चा में आ गया है जिसमें वो Asexuality पर बात करती दिख रही हैं.

Latest News
Khatron Ke Khiladi 12: सेक्सुएलिटी पर बात करते हुए Sriti Jha का वीडियो वायरल, बोलीं- लोगों ने गलत समझा

Sriti Jha: श्रीति झा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Sriti Jha- छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस श्रीति झा (Sriti Jha) इन दिनों स्टंट रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' (Khatron Ke Khiladi 12) में दिखाई दे रही हैं. केप टाउन में चल रहे इस शो के शूट के दौरान श्रीति कई चौंकाने वाले स्टंट कर रही हैं. वहीं, इस बीच 'कुमकुम भाग्य' फेम एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो जबरदस्त चर्चा में आ गया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी सेक्सुएलिटी को लेकर खुलकर बात करती दिखाई दे रही हैं. वो माइक पर एसेक्सुएलिटी (Asexuality) से जुड़ी कविता सुना रही हैं और बता रही हैं कि इस सेक्शुएलिटी के लोगों के मन में कैसी भावनाएं उभरती हैं.

Asexuality वाली कविता वायरल

श्रीति झा ने किसी ईवेंट पर कविता के रूप में एसेक्सुएलिटी को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर की थीं. उन्होंने ये कविता ऐसे कही थी जैसे वो खुद के बारे में बात कर रही हों. उन्होंने कहा था कि उन्हें प्यार तो कई बार हुआ है और उससे जुड़े एहसास भी उन्हें खूब महसूस हुए हैं लेकिन वो एसेक्सुएल हैं इसलिए सेक्शुअल रिलेशनशिप की परिभाषा उनके लिए अलग है.

ये भी पढ़ें-  Khatron Ke Khiladi में नजर आएंगे ये स्टार्स, कंफर्म हुए कुछ नाम

 

 

श्रीति ने इस वीडियो में बताया कि किसी का छूना उन्हें गलत लगता था और कई तरह की भावनाओं के भंवर से गुजरने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि वो एसेक्शुएल हैं. यहां देखें वायरल हो रहा श्रीति झा का ये वीडियो-

Sriti Jha ने दिया ये जवाब

वहीं, जब श्रीति, KKK12 में आईं तो उनका ये वीडियो एक बार फिर से चर्चा में आ गया. कई लोग पूछने लगे कि क्या श्रीति वाकई एसेक्सुअल हैं? वहीं, इन सभी सवालों पर हाल ही में श्रीति ने जवाब दे दिया है. उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान कहा ये कविता उनके बारे में नहीं है बल्कि ये उन्होंने LGBTQ कम्यूनिटी के लिए लिखी थी. उन्होंने ये कविता फर्स्ट पर्सन में सुनाई तो लोगों को लगा कि ये उनके बारे में है.

ये भी पढ़ें- क्या स्क्रिप्टेड होता है Khatron Ke Khiladi 12? टीवी के इस एक्टर ने खोली पोल

श्रीति के मुताबिक 'मैं जिंदगी में ऐसे दौर से गुजरी हूं जब मुझे लगा था कि मुझे कोई समझता नहीं है और मुझ पर कूल दिखने का प्रेशर था. ये मेरे लिए किसी खास अनुभव जैसी थी लेकिन ये कविता मेरे बारे में नहीं है'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement