Advertisement

Khatron Ke Khiladi 12: Pratiek Shehajpal हुए कंट्रोल से बाहर? Rohit Shetty ने लगाई फटकार

Khatron Ke Khiladi 12: हमेशा कूल रहने वाले रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) हाल ही में शो के कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) पर नाराज होते दिखाई दिए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रतीक कंट्रोल से बाहर हो गए हैं और इसकी वजह से रोहित को उन पर गुस्सा आ गया है. उन्होंने प्रतीक को वॉर्निंग भी दे डाली है.

Latest News
Khatron Ke Khiladi 12: Pratiek Shehajpal हुए कंट्रोल से बाहर? Rohit Shetty ने लगाई फटकार

Khatron Ke Khiladi 12: खतरों के खिलाड़ी 12

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों छोटे पर्दे पर रिएलिटी शोज का दौर चल रहा है. एक के बाद एक बड़े शोज का ऐलान हो रहा है. वहीं, इस बीच रोहित शेट्टी (Rohit Shetty Show) का मशहूर स्टंट रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 12 (Khatron Ke Khiladi 12) को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हो रही हैं. इस शो पर कई जाने-माने सेलेब्रिटीज स्टंट करते दिख जाते हैं और रोहित शेट्टी इन्हें मुश्किल से मुश्किल टास्क देकर दर्शकों का मनोरंजन करते हैं. रोहित शेट्टी एक कूल रहने वाले होस्ट हैं लेकिन हाल ही में शो के सेट पर बुरी तरह नाराज होते दिखाई दिए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये पहली बार है जब रोहित का गुस्सा इस तरह देखने को मिला है. इस गुस्से की वजह प्रतीक सहजपाल (Pratiek Shehajpal) बने हैं.

'खतरों के खिलाड़ी 12' के लेटेस्ट एपिसोड में प्रतीक सहजपाल पर रोहित शेट्टी नाराज होते दिखाई दे रहे हैं. एपिसोड में ये दिखाया गया कि कैसे रोहित शेट्टी, प्रतीक पर बुरी तरह नाराज हो जाते हैं. ये मामला शुरू होता है पानी में किए जाने वाले स्टंट को लेकर. जब ये स्टंट शुरू होता है तो प्रतीक पूछ बैठते हैं कि अगर किसी को स्विमिंग नहीं आती तो क्या करना चाहिए. प्रतीक के ये कहने पर रोहित शेट्टी ने नेशनल टेलीविजन पर उनकी क्लास लगा दी.

ये भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 12 Winner: अनजाने में रोहित शेट्टी की फिसली जुबान, लीक कर दिया शो के विनर का नाम?

रोहित शेट्टी ने गुस्साते हुए कहा- 'आप डांस शो में आकर ये नहीं कह सकते कि मुझे डांस नहीं आता है. आप स्टंट शो में आकर यह नहीं कह सकते कि मुझे स्विमिंग नहीं आती. इसको ना मैं सिम्पैथी दे सकता हूं ना मैं बढ़ावा दे सकता हूं क्योंकि ये बहुत बेवकूफी भरा लगेगा'.

ये भी पढ़ें- Rohit Shetty के प्रैंक से छूट गए Rubina Dilaik के पसीने, एक्ट्रेस करने लगीं इसे किस

रोहित आगे कहते हैं कि 'आपको ये शो साइन नहीं करना चाहिए था. सीधी बात क्योंकि पानी के स्टंट तो होंगे. मैं फिर से रिपीट कर रहा हूं... खासकर प्रतीक के लिए कि केज के अंदर नीचे वाला नट खोलना है. अंदर चीटिंग नहीं करना है प्रतीक. हम सीधे एलिमिनेट कर देंगे आपको'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement