Advertisement

Karishma Tanna: 'कमली की गर्लफ्रेंड' ने पति संग शेयर किया Private Video, दिखाई शानदार डायमंग रिंग

Karishma Tanna ने पति Varun Bangera के साथ बेहद रोमांटिक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दिख रहा है वरुण ने कैसे करिश्मा को प्रपोज किया था.

Latest News
Karishma Tanna: 'कमली की गर्लफ्रेंड' ने पति संग शेयर किया Private Video, दिखाई शानदार डायमंग रिंग

Karishma Tanna, Varun Bangera: करिश्मा को वरुण ने किया था प्रपोज

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: (Karishma Tanna) टीवी की 'नागिन' फेम एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना बॉलीवुड (Bollywood) फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. वहीं, इन दिनों वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त चर्चाओं में हैं. उन्होंने कुछ महीनों पहले ही अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा (Varun Bangera) से शादी कर ली है. इस गुपचुप वेडिंग सेरेमनी में करिश्मा और वरुण के कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे. करिश्मा ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी थी. वहीं, अब हाल ही में उन्होंने अपनी शादी के 4 महीने पूरे होना का जश्न मनाया है. इस खास मौके पर उन्होंने अपना एक प्राइवेट वीडियो साझा किया है.

करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में करिश्मा पैराग्लाइडिंग करते हुए किसी बीच लोकेशन पर उतरती हैं. जैसे ही वो आगे बढ़ती हैं वैसे ही उन्हें वरुण घुटनों पर बैठे हुए मिल जाते हैं. वरुण अपनी पॉकेट से एक रिंग निकालते हैं और करिश्मा को प्रपोज कर डालते हैं. करिश्मा शर्माते हुए ये प्रपोजल एक्सेप्ट कर लेती हैं. इसके बाद दोनों एक दूसरे को किस करते हुए और गले लगाते हुए नजर आते हैं. यहां देखें वायरल हो रहा रोमांटिक वीडियो-

ये भी पढ़ें- Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी की ये फोटोज ना करें मिस, मांग भरते और फेरे लेते दिखे एक्टर

 

 

वीडियो में करिश्मा ने अपनी शानदार डायमंड रिंग भी फ्लॉन्ट की है. उनकी इंगेजमेंट रिंग पर लगा हुआ डायमंड हर फोटो में चमचमा रहा है. वहीं, वीडियो में दिख रहा है कि अपनी इंगेजमेंट सेरेमनी दोनों ने बेहद प्राइवेट अंदाज में सेलीब्रेट की है. दोनों एक साथ लंच पर भी गए.

ये भी पढ़ें- Hansal Mehta ने 17 साल लिव-इन के बाद Safeena Husain से की शादी, चार बच्चों के पिता हैं फिल्ममेकर

इस वीडियो को शेयर करते हुए करिश्मा ने कैप्शन में अपने पति को बेबी बुलाते हुए रोमांटिक बात कही है. उन्होंने लिखा- 'बेबी तुम्हें चार महीने मुबारक हों'. इस पोस्ट पर करिश्मा को फैंस ने तो बधाई दी ही है और इसके साथ कई सेलेब्रिटीज भी उन्हें विश करते नजर आ रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement