Advertisement

Bharti Singh के पति हर्ष हुए परेशान, बोले- मुझे इन दोनों से चाहिए तलाक

Bharti Singh और हर्ष अपने बेटे 'गोले' को लेकर गोवा पहुंचे हैं. इस दौरान हर्ष ने तलाक लेने की बात कहकर फैंस को हैरानी में डाल दिया है.

Bharti Singh के पति हर्ष हुए परेशान, बोले- मुझे इन दोनों से चाहिए तलाक

भारती सिंह

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiyaa) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो व्लॉग के जरिए अपनी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी से छोटी बात फैंस से शेयर करते हैं. दोनों हाल ही में माता पिता बने हैं. 3 अप्रैल को भारती ने बेटे को जन्म दिया था. कपल ने अपने इस खूबसूरत पलों का अपडेट व्लॉग के जरिए फैंस को दिया था. अब 40 दिनों तक बेटे को घर पर ही रखने के बाद  भारती और हर्ष अपने बेटे 'गोले' को लेकर गोवा पहुंचे हैं. इसी बीच हर्ष ने तलाक लेने की बात कह डाली है. इस बात से फैंस काफी हैरना हैं पर हर्ष ने ये बात मजाक में कही है. असलियत में तो वो भारती से बेहद प्यार करते हैं. 

बता दें कि भारती सिंह और हर्ष का यूट्यूब चैनल है ‘Life of Limbachiyaas (LoL)’ जिसके जरिए दोनों अपनी जिंदगी से जुड़े बातें शेयर करते हैं और व्लॉाग बनाते हैं. हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे गोला की पहली जर्नी दिखाई है. दोनों अपने लाडले को लेकर अपनी वेडिंग डेस्टिनेशन यानी गोवा पहुंचे हैं. वीडियो में भारती ने बताया कि वो लोग उसी रिजार्ट में हैं जहां दोनों की शादी हुई थी.

ये भी पढ़ें: दोबारा मां बनना चाहती हैं Bharti Singh, दूसरे बच्चे के लिए होगी एक खास शर्त

इस वीडियो में गोला की 2 नैनी भी हैं जो आपस में लड़ते हुए नजर आ रही हैं. उनकी लड़ाई से हर्ष भी परेशान हो जाते हैं और कहते हैं- 'मुझे इन दोनों से तलाक चाहिए.' इसके जवाब में भारती कहती हैं कि हर्ष को पहले एक भी कामवाली नहीं पसंद थी और अब इस ट्रिप पर उसके साथ 3 औरतें हैं. 

ये भी पढ़ें: 12 दिन के बच्चे को छोड़कर काम पर लौटीं Bharti Singh, दुखी हो कर बोलीं- मैं आज बहुत रोई हूं

साल 2018 में भारती और हर्ष ने गोवा में वेडिंग डेस्टिनेशन की थी. अब बेटे को लेकर भारती और हर्ष गोवा में उसी जगह पर पहुंचे जहां वो शादी के बंधन में बंधे थे. भारती उसी रिजोर्ट में ठहरी हैं. इस दौरान भारती ने अपनी पुरानी यादों को ताजा भी किया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement