Advertisement

दाढ़ी-मूंछ पर जोक मारकर फंसी Bharti Singh, हाथ जोड़कर मांगनी पड़ी माफी

Bharti Singh का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है इस वीडियो में वो अपने एक जोक के लिए माफी मांगती दिखाई दे रही हैं.

Latest News
दाढ़ी-मूंछ पर जोक मारकर फंसी Bharti Singh, हाथ जोड़कर मांगनी पड़ी माफी

भारती सिंह

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जानी-मानी कॉमेडियम भारती सिंह (Bharti Singh) अपने मजेदार जोक्स से फैंस को अकसर हंसाती दिखाई दे जाती हैं. हालांकि, कई बार इन जोक्स की वजह से वो विवादों में भी फंस जाती हैं. हाल ही में भारती सिंह को अपने एक मजाक की वजह से जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. वहीं, मामला बढ़ता देख भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर कर सफाई देदी है. उन्होंने इस वीडियो में अपने दोनों हाथ जोड़ते हुए माफी भी मांग ली है.

भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया इस वीडियो में वो कहती दिखाई दे रही हैं कि उन्होंने दाढ़ी-मूछ को लेकर जो बात कही थी वो सिर्फ एक जोक भर ही थी. उन्होंने किसी भी धर्म को टारगेट करने के इरादे से ये जोक नहीं मारा था. भारती सिंह इस पूरे वीडियो में पंजाबी में बात करती दिखाई दे रही हैं. वो कहती हैं कि अगर फिर भी उनके जोक से किसी धर्म के लोगों को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगना चाहती हूं. यहां देखें वायरल हो रहा भारती सिंह का ये वीडियो-

 

 

ये भी पढ़ें- दोबारा मां बनना चाहती हैं Bharti Singh, दूसरे बच्चे के लिए होगी एक खास शर्त

ये भी पढ़ें- 12 दिन के बच्चे को छोड़कर काम पर लौटीं Bharti Singh, दुखी हो कर बोलीं- मैं आज बहुत रोई हूं

ये वीडियो को शेयर करते हुए भारती सिंह ने कैप्शन में लिखा- 'मैं कॉमेडी करती हूं लोगों को खुश करने के लिए ना कि किसी का दिल दुखाने के लिए. अगर मेरी किसी बात से कोई हर्ट हुआ हो तो माफ कर देना अपनी बहन समझ के'. भारती के पोस्ट पर फैंस की ताबड़तोड प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं कई लोग भारती को सपोर्ट देते नजर आ रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement