Advertisement

Aly Goni और Jasmine जल्द करने वाले हैं शादी? कुछ दिन पहले उड़ी थी ब्रेकअप की खबरें

अली गोनी और जैस्मिन भसीन काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर वीडियो शेयर कर फैंस को हैरानी में डाल दिया है.

Aly Goni और Jasmine जल्द करने वाले हैं शादी? कुछ दिन पहले उड़ी थी ब्रेकअप की खबरें

जैस्मिन और अली 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस (Big Boss) का हिस्सा रहे अली गोनी (Aly Goni) और जैस्मिन भसीन (Jasmine Bhasin) काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों की लव स्टोरी बिग बॉस के घर में ही शुरू हुई थी. इसके बाद से दोनों को साथ देखा गया. दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. वो अक्सर एक दूसरे के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं. इसके अलावा अली और जैस्मिन के रिश्ते को उनके परिवारवालों की मंजूरी भी मिल चुकी है. ये कपल जल्दी ही शादी के मूड में है पर अली और जैस्मिन ने अपने इंस्टा स्टोरी (Insta Story) पर ऐसी बात कही है कि फैंस को यकीन हो गया है कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं. 

दरअसल पहले अली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'फाइनली ये बात पक्की हो गई है कि मैंने और जैस्मिन ने अपने घर वालों को बता दिया है. हम बहुत खुश हैं. बस अब इनविटेशन कार्ड बांटने की देरी है पर हमने सोचा कि पहले डिजिटली सबको  बता देंगे.'

इसके बाद जैस्मिन ने भी अपनी इस्टा स्टोरी में अली की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा,'आप सभी ने अली की स्टोरी तो देख ली तो आपको पता चल गया होगा कि फाइनली अली और मैं ये स्टेप ले रहे हैं. हम बहुत एक्साइटेड हैं और आप भी काफी एक्साइटेड होंगे . तो इंतजार करिए. जब हम डेट अनाउंस करते हैं.'

वैसे तो दोनों की स्टोरी देख ये साफ जाहिर है कि दोनों डेट अनाउंस करने की बात कर रहे हैं पर दोनों नें एक बार भी शादी शब्द नहीं बोला. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर कोई अनाउंसमेंट कर सकते हैं.  फिलहाल ये तो सिर्फ कयास हैं. अब दोनों शादी करेगें या अपकमिंग प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट, ये तो वक्त ही बताएगा. 

ये भी पढ़ें: लाल चूड़ा पहने सुहागिन अवतार में दिखीं Jasmin Bhasin, फैंस बोले- शादी कर ली क्या?

उड़ी थी शादी की खबरें

इससे पहले भी ये अफवाह थी कि अली और जैस्मिन ने शादी कर ली है. उस दौरान जैस्मिन की कुछ फोटोज भी वायरल हुई थीं कि जिसमें वो दुल्हन के रूप में नजर आ रही थीं. तब दोनों ने इस खबर को झूठा कहा था.

जैस्मिन ने फोटो शेयर कर लिखा था, 'जो भी मेरी फोटोज शेयर कर ये कह रहे हैं कि मैंने सीक्रेटली शादी कर ली, मेरे प्यारे दोस्तों जब भी जिंदगी में शादी करूंगी धूम-धाम से करूंगी. आपको भी इन्वाइट करूंगी. चोरी-चोरी शादी नहीं करने वाली तो इसलिए प्लीज ये सब लिखना बंद करो यार. फिलहाल मैं सिर्फ और सिर्फ काम में बिजी हूं.'

ये भी पढ़ें: TV स्टार Aly Goni के भाई को डेट कर रही हैं Hrithik Roshan की एक्स वाइफ

ब्रेकअप की खबरों ने भी पकड़ा था तूल 

वहीं कुछ दिन पहले ये खबर आई थी कि अली और जैस्मिन अलग हो गए हैं. दरअसल अली ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया था जिससे इनके रिश्ते पर सवाल उठने लगे थे. 

अली ने एक ट्वीट कर उसमें अपनी और जैस्मिन की बिग बॉस के दिनों की एक ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर की थी जिसमें वो जैस्मिन को गले लगाते दिख रहे हैं. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा था, 'हम साथ नहीं हैं, लेकिन हमारा मन एक-दूसरे से हमेशा जुड़ा रहेगा.' अली का ये पोस्ट देख फैंस काफी हैरान हो गए थे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement