Advertisement

Anupamaa: अनुज के बच्चे की मां बनेगी अनुपमा, चौथी बार होंगी प्रेग्नेंट?

Anupamaa में एक बार फिर से जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है. अनुपमा में लीड रोल निभा रहीं एक्ट्रेस और Anuj की जिंदगी खुशखबरी आएगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुपमा जल्द ही शो में मां बनने का ऐलान करने जा रही हैं. बताया जा रहा है कि चौथी बार प्रेग्नेंट होंगी और उनके घर में इस खुशी के साथ एक महाट्विस्ट भी आने वाला है. हालांकि, अभी इन सब पर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.

Latest News
Anupamaa: अनुज के बच्चे की मां बनेगी अनुपमा, चौथी बार होंगी प्रेग्नेंट?

Anupamaa: अनुपमा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Anupamaa: टीवी के मशहूर शो अनुपमा (Anupamaa) में आए दिन जबरदस्त ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल जाते हैं. वहीं, इन दिनों शो में अलग ही महाभारत चल रही है. शाह परिवार में किंजल बहू का बेबी शॉवर आयोजित किया गया था जिसमें कपाड़िया परिवार को भी इनवाइट किया गया है. वहीं, अनुपमा शाह निवास के साथ अपने रिश्ते ठीक करने की कोशिश कर रही है. हालांकि, वनराज ऐसा होने नहीं देना चाहता है. हाल ही में शो पर वनराज का नया हंगामा देखने को मिला है. वहीं, अब मीडिया रिपोर्ट्स में अनुपमा को लेकर शॉकिंग दावा किया जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अनुपमा और अनुज शादी के बाद अपनी जिंदगी आगे बढ़ाने की प्लानिंग करते नजर आएंगे. रिपोर्ट्स हैं कि शो पर जल्द ही अनुपमा को चौथी बार मां बनते दिखाया जाएगा. हालांकि, अभी तक मेकर्स ने इन रिपोर्ट्स पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

ये भी पढ़ें- Anupamaa के इस बड़े किरदार की हो जाएगी मौत? एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई

'अनुपमा' के लेटेस्ट एपिसोड की बात करें तो शो पर वनराज का गुस्सा देखने को मिला है. दरअसल शो का किरदार 'अधिक' प्राइवेट वक्त बिताने के लिए 'पाखी' को अलग कमरे में ले जाता है और वहां जब दोनों एक दूसरे के करीब आने की कोशिश कर रहे होते हैं तब वनराज उन्हें ऐसा करते देख लेता है. वनराज 'अधिक' का कॉलर पकड़कर घसीटते हुए उसे पार्टी में लाता और उसे जोरदार थप्पड़ मारता है.

ये भी पढ़ें- Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा के घर फिर आएगा भूचाल, ये किरदार अब खड़ी करेगा मुसीबतें

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement