Advertisement

Anupama: हल्दी के बाद शादी से इनकार कर देगा अनुज, अगर फैन हैं तो संभलकर पढ़ें खबर

Anupama शो में जल्द ही नया ट्विस्ट आने वाला है. अगर आप अनुपमा के फैन हैं तो इस खबर को संभलकर पढ़ें. आपका दिल भी टूट सकता है.

Anupama: हल्दी के बाद शादी से इनकार कर देगा अनुज, अगर फैन हैं तो संभलकर पढ़ें खबर

अनुपमा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: स्टार प्लस (Star Plus) के शो अनुपमा (Anupama) में इस वक्त फुल ड्रामा देखने को मिल रहा है. टीआरपी (TRP) के मामले में भी ये शो टॉप पर काबिज है. ऐसे में फैंस को शो से जोड़े रखने के लिए मेकर्स लगातार मेहनत करते रहते हैं. वहीं शो में अनुज और अनुपमा की हल्दी सेरेमनी का ट्रैक चल रहा है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. दोनों के हल्दी फंक्शन में एक तरफ जहां सभी लोग खुश हैं तो वहीं वनराज और बा तो हमेशा की तरह गुस्से वाले लुक में ही नजर आ रहे हैं. फिलहाल शो के आने वाले एपिसोड में काफी ट्विस्ट (Twist) आने वाले हैं, जिससे शो की कहानी और दिलचस्प हो जाएगी. 

सीरियल 'अनुपमा' में आज कल अनुज और अनुपमा की हल्दी की सेरेमनी चल रही है जिसमें पूरा शाह परिवार धूम मचा रहा है. अनुज की प्यारी बातें सुनकर अनुपमा इमोशनल हो जाती है. हालांकि अनुपमा को हल्दी की रस्म के बाद एक बड़ा झटका लगने वाला है. इस बार वो झटका और कोई नहीं बल्कि मालविका देने वाली है.

ये भी पढ़ें- Anupama के आज के एपिसोड में होगा अनुज कपाड़िया का एक्सिडेंट, टूट जाएगा दिल!

मालविका और अनुज की गड़बड़

शो के आने वाले ट्रैक में आप देखेंगे कि हल्दी की रस्म के दौरान परिवार के लोग दूल्हा दुल्हन को शादी का जोड़ा देंगे. इसके बाद सभी घर जाने लगेंगे पर अनुज अनुपमा को छोड़कर जाने से इनकार कर देगा. इसपर मालविका जबरदस्ती उसे को अपने साथ घर लेकर जाएगी. घर पर मालविका अनुज को बताएगी कि वो यूएस जा रही है. मालविका की बात सुनते ही अनुज हैरान रह जाता है. 

मालविका का फैसला सुन अनुज ऐलान करेगा कि वो मालविका के बिना शादी ही नहीं करेगा. अनुज की बातें जीके और मालविका दोनों को परेशान कर देंगी. वहीं दूसरी ओर ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि शो में एक नए किरदार की एंट्री होने वाली है.हालांकि इस बारे में ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आ सकी है. 

ये भी पढ़ें- साड़ी छोड़ ग्लैमरस आउटफिट में नजर आईं Anupamaa, फोटोशूट देखकर फैंस के उड़े होश

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Advertisement
Advertisement

Advertisement