Advertisement

Ankita Lokhande हुईं Oops Moment की शिकार, वीडियो देखकर ट्रोल करने लगे लोग

Ankita Lokhande अपने पति Vicky Jain के साथ एक ईवेंट में पहुंची थीं जहां से उनका एक वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अंकिता बेहद बोल्ड अवतार में दिखाई दे रही हैं. उनका ये लुक देखकर सोशल मीडिया पर कई ट्रोल्स एक्टिव हो गए हैं और एक्ट्रेस पर जमकर निशाना साध रहे हैं. वहीं, अंकिता के सपोर्ट में उनके फैंस लगातार खड़े हुए हैं और उनकी ड्रेस और ग्लैमरस अंदाज की तारीफें करते नजर आ रहे हैं.

Latest News
Ankita Lokhande हुईं Oops Moment की शिकार, वीडियो देखकर ट्रोल करने लगे लोग

Ankita Lokhande, Vicky Jain: अंकिता लोखंडे, विक्की जैन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मशहूर टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. कुछ दिनों पहले ही अंकिता ने अपने पति विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ नया और आलीशान 8 बीएचके घर खरीदा है और इस घर का कोना-कोना दिखाते हुए वीडियो भी शेयर किया है. वहीं, इस बीच वो विक्की जैन के साथ एक ईवेंट पर स्पॉट हुईं जहां पर अंकिता एक बेहद बोल्ड ग्रीन शिमरी ड्रेस में दिखाई दीं. वहीं, इस ड्रेस की वजह से निया शर्मा सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की शिकार भी हो गईं. कई लोगों का दावा है कि अंकिता इस ड्रेस में बहुत असहज थीं और इसीलिए उनका ऊप्स मूमेंट भी साफ नजर आया.

अंकिता लोखंडे का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दे रहा है जिसमें ग्रीन रंग की डीप नेक ड्रेस पहनकर गाड़ी से उतरती दिख रही हैं. पहले गाड़ी से विक्की जैन उतरते हैं फिर अंकिता को निकलना होता है तो वो अपनी ड्रेस को लेकर थोड़ा परेशान हो जाती हैं.

ये भी पढ़ें- Nia Sharma ने Exclusive इंटरव्यू में की मन की बात, ट्रोल्स को दिया जवाब 

वीडियो में दिख रहा है कि अंकिता अपने आगे हाथ रखकर बाहर आती हैं ताकि कैमरे में उनका ऊप्स मूमेंट कैमरे कैप्चर ना कर लें. वहीं, अंकिता अपने पति को सपोर्ट के लिए भी बुलाती हैं. इसके अलावा वो वीडियो में कैमरे के सामने पोज देने के पहले अपनी ड्रेस को कई बार ऊपर की ओर खींचती दिखाई दे जाती हैं. यहां देखें वायरल हो रहा अंकिता और विक्की का ये वीडियो-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

 

ये भी पढ़ें- Ankita Lokhande ने खरीदी लग्जरी कार, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

इस वीडियो देखने के बाद लोग कई लोग अंकिता की जमकर तारीफें कर रहे हैं कई लोग उन्हें ट्रोल करते भी नजर आ रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- 'जब कम्फर्टेबल नहीं होती हो तो ऐसे कपड़े पहनकर क्यों निकल जाती हो'. हद तो तब हो गई जब एक यूजर ने उन्हें ढंग के कपड़े पहनने की हिदायत दे डाली. लिखा है. हालांकि, अंकिता लोखडे इस तरह के ट्रोल्स की परवाह नहीं करती हैं वो इन ट्रोल्स को अपने बेबाक अंदाज के जरिए मुंहतोड़ जवाब देती हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement